Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

Bihar Board Class 7 Hindi Book Solutions व्याकरण Grammar.

BSEB Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

भाषा

भाषा मनुष्य के भावों और विचारों को प्रकट करने का साधन है । भाषा के द्वारा ही मनुष्य, जीव-जन्तु और पशु-पक्षी अपने मन के विचार प्रकट करते हैं । भाषा के द्वारा हम अपनी आवाज और संकेतों के दूसरे लोगों तक पहुँचाते है।

इस प्रकार अपनी बात दूसरों के सामने कहना और दूसरों की बात समझाना भाषा कहलाती है।

भाषा के प्रकार-भाषा तीन प्रकार की होती है –
(1) मौखिक भाषा
(2) लिखित भाषा और
(3) सांकेतिक भाषा ।

(1) मौखिक भाषा – बातचीत करने, बोलने या सुनने में हम जिस भाषा का प्रयोग करते हैं उसे मौखिक भाषा कहते हैं । इस भाषा में अपनी बात मुँह से बोलकर दूसरों के सामने प्रकट किए जाते हैं।

(2) लिखित भाषा – अपने विचारों और भावों को जब हम लिखकर दूसरे व्यक्ति के सामने प्रकट करते हैं तो वह उसे पढ़कर समझ लेता है कि क्या कहना चाहते हैं ? उसे लिखित भाषा कहा जाता है।

(3) सांकेतिक भाषा – इसमें हम केवल संकेतों या इशारों से ही अपना संदेश दूसरों तक पहुँचाते हैं । इसमें अंगुलियों, आँखों या अन्य संकेतों-साध नों का प्रयोग किया जाता है ।

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

वर्ण या अक्षर

वर्ण या अक्षर-भाषा की सबसे छोटी इकाई को वर्ण या अक्षर कहते हैं। इसे अलग-अलग नहीं कर सकते, जैसे- अ, च, न, इ, ऊ आदि छोटे अंश के अक्षर हैं। ये मनुष्य के मुख से निकलने वाली ध्वनियाँ हैं।

वर्णमाला-वर्णा या अक्षरों के समूह को वर्णमाला कहा जाता है। हिन्दी वर्णमाला में 44 वर्ण या अक्षर हैं।

ये वर्ण दो प्रकार के हैं –
(1) स्वर और (2) व्यंजन ।

(1) स्वर- जिन अक्षरों का उच्चारण किसी अन्य वर्ण की सहायता के बिना किया जाता है, उन्हें स्वर कहते हैं ।

ये स्वर निम्न प्रकार हैं –
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ तथा औ।
अनुस्वर (अ) तथा विसर्ग (अ:) को भी स्वरों के साथ ही पढ़ाया जाता है।

(2) व्यंजन-जिन वर्गों का उच्चारण स्वरों की सहायता से होता है उन्हें व्यंजन कहते हैं। हिन्दी वर्णमाला में कुल 33 व्यंजन होते हैं।

जैसे – क, ख, ग, घ आदि ।
संयुक्त अक्षर- दो या दो से अधिक अक्षरों के मिले रूप को संयुक्ताक्षर कहते हैं ।

जैसे –
क्ष – क + ष + अ
त्र – त् + र + अ
ज्ञ – ज् + त्र + अ

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 1

मात्राएँ- किसी स्वर के व्यंजन से मिलने पर उसका रूप बदल जाता है, जिसे मात्रा कहा जाता है । जैसे –
Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 2

अनुस्वर (.)-किसी अक्षर के ऊपर जो बिन्दु लगाया जाता है उसे अनुस्वर कहते हैं । अनुस्वार व्यंजन की मात्रा के पीछे लिखा जाता है ।
जैसे- क + – कं, न + – नं।
विसर्ग (:)- किसी अक्षर के सामने दो बिन्दु लगाकर विसर्ग लिखते । हैं । इसका प्रयोग मात्रा के बाद किया जाता है।
जैसे – ग + : = गः, न + : = नः ।
वाक्य-शब्दों का वह समूह जिसका पूरा-पूरा अर्थ समझ में आ जाये, उसे वाक्य कहते हैं । जैसे –
मैं बाजार जाता हूँ। गीता गाना गा रही है ।

वाक्य के दो भाग होते हैं –
(क) उद्देश्य
(ख) विधेय

(क) जिसके विषय में कुछ कहा जाता है. उसे उद्देश्य कहते हैं। जैसे –
मैं बाजार जाता हूँ । इसमें ‘मैं’ के विषय में कहा गया है । गीता गाना गा रही है । इसें ‘गीता’ के विषय में कहा गया है । अतः ‘मैं’ और गीता उद्देश्य

(ख) विधेय- उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विधेय कहते हैं । जैसे –
मैं बाजार जाता हूँ ‘मैं’ उद्देश्य के विषयमें कहा गया है बाजार जाता हैं। अत: ‘बाजार जाता हूँ’ विधेय है । इसी प्रकार ‘गाना गा रही है’ भी विधेध हैं।

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

संधि

प्रश्न 1.
संधि किस कहते हैं ?
उत्तर:
जब दो या दो से अधिक वर्ण मिलते हैं, तो इससे पैदा होने वाला विकार को संधि कहते हैं । जैसे – जगत् + नाथ = जगन्नाथ, शिव + आलय = शिवालय, गिरि + ईश = गिरीश आदि ।

प्रश्न 2.
संधि के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
संधि के तीन भेद हैं-
(i) स्वर संधि
(ii) व्यंजन संधि
(iii) विसर्ग संधि ।

प्रश्न 3.
स्वर संधि किसे कहते हैं ?
उत्तर:
दो या दो से अधिक स्वर वर्णों के मिलने से जो विकार पैदा होता है, उसे स्वर संधि कहते हैं। जैसे – अन्न + अभाव = अन्नाभाव, महा + आशय = महाश्य, भोजन + आलय = भोजनालय ।

प्रश्न 4.
स्वर संधि के कितने भेद हैं ? उनके विषय में लिखें ।
उत्तर:
स्वर संधि के पाँच भेद हैं :

(i) दीर्घ संधि-जब ह्रस्व या दीर्घ वर्ण, ह्रस्व या दीर्घ वर्णों से मिलकर दीर्घ स्वर हो जाते हैं, उसे दीर्घ संधि कहते हैं । जैसे –
भोजन + आलय = भोजनालाय (अ + आ = आ)
अन्न + अभाव = अन्नाभाव (अ + आ = आ)
गिरि + इन्द्र = गिरीन्द्र (इ + ई = ई)
विधु + उदय = विधूदय (उ + उ = ऊ) .

(ii) गुण संधि-यदि ‘अ’ या ‘आ’ के बाद इ, ई, उ, ऊ, ऋ आवे तो वे मिलकर क्रमशः ए, ओ और अर् हो जाते हैं । जैसे – नर + इन्द्र = नरेन्द्र, देव + ईश = देवेश, महा + ऋषि = महर्षि आदि ।

(iii) वृद्धि संधि-यदि ह्रस्व या दीर्घ ‘अ आ’ के बाद ए, ऐ आवे तो – ‘ऐ’ और ‘ओ’ आवे तो ‘औ’ हो जाते हैं । जैसे-अनु + एकान्त = अनैकान्त, तथा + एव = तथैव, वन + औषधि = वनौषधि, सुन्दर + ओदन = सुन्दरौदन ।

(iv) यण संधि-इ, ई के बाद कोई भिन्न स्वर हो तो ‘य’, उ, ऊ, के बाद भिन्न स्वर आवे तो ‘व्’ और ऋ के बाद भिन्न स्वर आवे तो ‘र’ हो · जाता है.। जैसे-सखी + उवाच = सख्युवाच, दधि + आयन = दध्यानय, अनु + अय = अन्वय, अनु + एषण = अन्वेषण, पित + आदेश = पित्रादेश ।

(v) अयादि संधि-यदि ए, ऐ, ओ, औ के बाद कोई भिन्न स्वर हो, तो उसके स्थान पर क्रमशः ‘अय्’, ‘आय’, ‘आव्’ हो जाता है । जैसे-ने + अन = नयन । गै अक = गायक, भो + अन = भवन, भौ + उक = भावुक

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 5.
व्यंजन संधि किसे कहते हैं ?
उत्तर:
व्यंजन वर्ण के साथ व्यंजन या स्वर वर्ण के मिलने से जो विकार पैदा होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं । जैसे-दिक् + अन्त = दिगन्त, दिक् + गज = दिग्गज, जगत् + ईश = जगदीश, जगत् + नाथ = जगन्नाथ, सत् + आनन्द = सदानन्द, उत् + घाटन = उद्घाटन ।।

प्रश्न 6.
विसर्ग संधि किसे कहते हैं ? सोदाहरण परिभाषा दें।
उत्तर:
विसर्ग (:) के साथ स्वर या व्यंजन के मिलने से जो विकार पैदा होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं । जैसे-निः + चय – निश्चय, निः + पाप = निष्पाप ।

स्मरणीय

  • अ + नि + आय = अन्याय
  • अनु + अय = अन्वय
  • अन्य + अन्य = अन्यान्य
  • अतः + एव = अतएव
  • अभि + इष्ट = अभीष्ट
  • अति + आचार = अत्याचार
  • आत्म + उत्सर्ग = आत्मोत्सर्ग
  • अति + उत्तम = अत्युत्तम
  • आवि: + कार = आविष्कार
  • अति + अन्त = अत्यन्त
  • आशीः + वाद = आशीर्वाद
  • अधः + गति = अधोगति
  • अप् + ज = अब्ज
  • अभि + आगत = अभ्यागत
  • अहम् + कार = अहंकार
  • आदि + अन्त = आद्यन्त
  • अभि + उदय = अभ्युदय
  • उत् + नति = उन्नति
  • अहः + निश = अहर्निश
  • अनु + अय + इत = अन्वित
  • अनु + एषण = अन्वेषण
  • अन्तः + निहित = अन्तर्निहित
  • अम्बु + ऊर्मि = अम्बूमि
  • इति + आदि = इत्यादि
  • उत् + हत = उद्धत
  • उत् + विग्न = उद्विग्न
  • उप + ईक्षा = उपक्षा
  • उत् + छिन्न = उच्छिन्न
  • उत् + नायक = उन्नायक
  • उत् + मत्त = उन्मत
  • उत् + भव = उद्भव
  • उत् + लेख = उल्लेख
  • उत् + मूलित = उन्मूलित
  • उत् + हार = उद्धार
  • महा + ईश्वर = महेश्वर
  • उत् + डयन = उड्डयन
  • किम् + नर = किन्नर
  • तत् + लीन = तल्लीन
  • तत् + आकार = तदाकार
  • तेजः + राशि – तेजोराशि
  • तत् + रूप = तद्रुप
  • देव + ईश = देवेश
  • दिक् + भ्रम = दिग्भ्रम
  • दु: + धर्ष = दुर्धर्ष
  • देव + ऋषि = देवर्षि
  • देव + इन्द्र = देवेन्द्र
  • दिक् + अम्बर = दिगम्बर
  • देव + आगम = देवागम
  • नार + अयन = नारायण
  • नि: + छल = निश्छल
  • निः + आधार = निराधार
  • निः + प्राण = निष्प्राण
  • अप् + मय = अम्मय
  • ईश्वर + इच्छा = ईश्वरेच्छा
  • उत् + हृत = उद्धृत
  • उत् + लंघन = उल्लंघन
  • उत् + घाटन = उद्घाटन
  • उत् + श्वास = उच्छ्वास
  • ऊष् + म = ऊष्म
  • उत् + ज्वल = उज्ज्वल
  • उपरि + उक्त = उपर्युक्त
  • उत् + शृंखल = उच्छंखल
  • उत् + गम = उद्गम
  • उद् + दाम = उद्दाम
  • उत् + योग. = उद्योग
  • कृत + अन्त = कृदन्त
  • तथा + एव = तथैव
  • तेजः + पुंज = तेजोपुंज
  • तृष् + ना = तृष्णा
  • तत् + टीका = तट्टीका
  • दु: + शासन = दुश्शासन
  • दिक् + गज = दिग्गज
  • दाव + अनल = दावानल
  • दु: + नीति = दुर्नीति
  • दु: + जन = दुर्जन
  • दु: + दिन = दुर्दिन
  • दु: + कर = दुष्कर
  • नमः + कार = नमस्कार
  • नदी + ईश = नदीश
  • निः + सन्देह = निस्संदेह
  • निः + अर्थक = निरर्थक
  • निः + मल = निर्मल
  • निः + रव = नीरव
  • नदी + अम्बु = नद्यम्बु
  • नौ + इक = नाविक
  • निः + उपाय = निरुपाय
  • परम + ईश्वर = परमेश्वर
  • पौ + अक = पावक
  • प्रति + एक = प्रत्येक
  • परम + ओजस्वी = परमौजस्वी
  • पुरुष + उत्तम = पुरुषोत्तम
  • प्राक् + मुख = प्राङ्मुख
  • प्रति + अक्ष = प्रत्यक्ष
  • प्र + उत्साहन = प्रोत्साहन
  • प्रति + उत्तर = प्रत्युत्तर
  • प्रति + अय = प्रत्यय
  • प्र + अंगण = प्रांगण
  • पृष् + थ = पृष्ठ
  • पयः + द स = पयोद
  • पयः + पान = पयःपान
  • भाग्य + उदय = भाग्योदय
  • भो + उक = भावुक

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

शब्द

प्रश्न 1.
शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर:
ध्वनियों के मेल से बने सार्थक वर्ण-समुदाय को ‘शब्द’ कहते हैं।

प्रश्न 2.
‘अर्थ’ के अनुसार शब्दों के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
अर्थ के अनुसार शब्दों के दो भेद हैं
(i) सार्थक – जिन शब्दों का स्वयं कुछ अर्थ होता है, उसे सार्थक शब्द कहते हैं । जैसे-घर, लड़का, चित्र आदि ।
(ii) निरर्थक – जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता, उसे निरर्थक शब्द कहते हैं । जैसे-चप, लव, कट आदि

प्रश्न 3.
व्युत्पत्ति के अनुसार शब्दों के कौन-कौन से भेद हैं ?
उत्तर:
व्युत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों के चार भेद हैं ।
(i) तत्सम – संस्कृत के सीधे आए शब्दों को तत्सम कहते हैं । जैसे- रिक्त, जगत्, मध्य, छात्र ।
(ii) तद्भव – संस्कृत से रूपान्तरित होकर हिन्दी में आए शब्दों को तद्भव कहते हैं। जैसे-आग, हाथ, खेत आदि ।
(iii) देशज – देश के अन्दर बोल-चाल के कुछ शब्द हिन्दी में आ गए हैं । इन्हें देशज कहा जाता है जैसे- लोटा, पगडी, चिडिया, पेट आदि ।
(iv) विदेशज – कुछ विदेशी भाषा के शब्द हिन्दी में मिला लिये गए हैं, इन्हें विदेशज शब्द कहते हैं । जैसे-स्कूल, कुर्सी, तकिया, टेबुल, मशीन, बटन, किताब, बाग आदि ।

प्रश्न 4.
उत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
उत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों के तीन भेद हैं।
(i) रूढ़ – जिन शब्दों के खंड़ों का अलग-अलग अर्थ नहीं होता, उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं । जैसे-जल = ज + ल ।
(ii) यौगिक – जिन शब्दों के अलग-अलग खंडों का कुछ अर्थ हो, उसे यौगिक शब्द कहते हैं । जैसे-हिमालय, पाठशाला, देवदूत, विद्यालय आदि ।
(iii) योगरूढ़ – जो शब्द सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ बतावे, उसे योगरूढ़ कहते हैं । जैसे-लम्बोदर (गणेश), चक्रपाणि (विष्णु) चन्द्रशेखर (शिवजी) आदि ।

संज्ञा

प्रश्न 1.
संज्ञा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
किसी प्राणी, वस्तु, स्थान और भाव को संज्ञा कहते हैं।

प्रश्न 2.
संज्ञा के कितने भेद हैं ? वर्णन करें।
उत्तर:
संज्ञा के निम्नांकित पाँच भेद हैं।
(i) व्यक्तिवाचक संज्ञा-किसी विशेष प्राणी, स्थान या वस्तु के नाम -को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-राम, श्याम, हिमालय, पटना, पूर्णिया आदि ।
(ii) जातिवाचक संज्ञा-जिस संज्ञा से किसी जाति के सभी पदार्थों का बोध हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं । जैसे- गाय, घोड़ा, फूल, आदमी औरत आदि ।
(iii) भाववाचक संज्ञा-जिस से किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण-धर्म और स्वभाव का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं । जैसे-बुढ़ापा, चतुराई, मिठास आदि ।
(iv) समूहवाचक संज्ञा-जिस शब्द से समूह या झुण्ड का बोध हो, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं । जैसे-सोना, वर्ग, भीड़, सभा आदि ।
(v) द्रव्यवाचक संज्ञा-जिन वस्तुओं को नापा-तौला जा सके, ऐसी वस्तु के नामों को द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं । जैसे-तेल, घी, पानी, सोना आदि ।

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

भाववाचक संज्ञा बनाना

(i) जातिवाचक संज्ञा से
Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 3

(ii) सर्वनाम से
Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 4

(iii) विशेषण से
Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 5

(iv) क्रिया से
Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 6

लिंग

प्रश्न 1
लिंग किसे कहा जाता है ?
उत्तर:
संज्ञा, सर्वनाम या क्रिया के जिस रूप से व्यक्ति, वस्तु और भाव की जाति का बोध हो, उसे लिंग कहते हैं । हिन्दी शब्द में संज्ञा-शब्द मूल रूप से दो जातियों के हुआ करते हैं- पुरुष-जाति और स्त्री-जाति ।

प्रश्न 2.
लिंग के कितने भेद हैं ? वर्णन करें।
उत्तर:
लिंग के दो भेद हैं
1. पँल्लिग – जिस संज्ञा शब्द से पुरुष-जाति का बोध होता है. उसे पुंल्लिग कहते हैं । जैसे-घोड़ा, बैल, लड़का, छात्र, आदि ।
2. स्त्रीलिंग – जिस संज्ञा शब्द से ‘स्त्री-जाति’ का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं । जैसे-स्त्री, घोड़ी, गाय, लकड़ी, छात्रा, आदि।

जिन प्राणिवाचक शब्दों के जोड़े होते हैं, उनके लिंग आसानी से जाने जा सकते हैं । जैसे- लड़का-लड़की, पुरुष-स्त्री, घोड़ा-घोड़ी, कुत्ता-कुतिया ।
गरुड़, बाज, चीता और मच्छर आदि ऐसे शब्द हैं, जो सदा पुंल्लिग होते हैं। मक्खी, मैना, मछली आदि शब्द सदा स्त्रीलिंग होते हैं।

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

पुंल्लिग से स्त्रीलिंग बनाना

पुंल्लिग से स्त्रीलिंग बनाने के लिए जो निह लगाये जाते हैं, उन्हें ‘स्त्री प्रत्यय’ कहा जाता है । ‘पुंल्लिग शब्दों में आई, इया, इनी, इन, त्री, आनी, आती, ‘स्त्री-प्रत्यय’ जोड़कर स्त्रीलिंग बनाये जाते हैं । जैसे –
Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 7
Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 8

वाक्य प्रयोग द्वारा लिंग निर्णय :

  • अनाज (पृ.)-आजकल अनाज महँगा है।
  • अफवाह (स्त्री.)-यह अफवाह जोरों से फैल रही है।
  • अरहर (स्त्री.)-खेतों में अहरहर लगी थी।
  • आँगन (पृ.)-मेरे घर का आँगन छोटा है।
  • आँचल (पुं.)-माँ ने आँचल पसारा ।
  • अमावस (स्त्री.)-पूनो के बाद फिर अमावस आई।
  • अश्रु (पुं.)-उनके नयनों से अश्रु झरते रहे।
  • आँख (स्त्री.)-उसकी आँखों में लगा काजल धुल गया।
  • अभिमान (पृ.)-किसी भी बात का अभिमान न करें।
  • आग (स्त्री.)-आग जलने लगी।
  • आत्मा (स्त्री.)-उसकी आत्मा प्रसन्न थी।
  • आदत (स्त्री.)-दूसरों को गाली बकने की आदत अच्छी नहीं।
  • आयु (स्त्री.)-मेरी आयु 20 साल की है।
  • आय (स्त्री.)-आपकी आय कितनी है ?
  • आकाश (पुं.)-आकाश नीला था।
  • आहट (स्त्री.)-पैरों की आहट सुनाई पड़ी।
  • ओस (स्त्री.)-रात भर ओस गिरती रही।
  • इज्जत (री.)-बड़ों की इज्जत करो।
  • ईंट (स्त्री.)-नींव की ईंट हिल गई।
  • उड़ान (स्त्री.)-मैं पक्षी की उड़ान देख रहा हूँ।
  • उपाय (पुं.)-आखिर इसका उपाय क्या है ?
  • उलझन (स्त्री.)-उलझन बढ़ती ही जा रही है।
  • ऋतु (स्त्री.)-सुहानी ऋतु आ गई।
  • कपूर (पृ.)-कपूर हवा में उड़ गया।
  • कब्र (स्त्री.)-यह पीर साहब की कब्र है।
  • कलम (स्त्री.)-मेरी कलम टूट गई है।
  • कली (स्त्री.)-कली ही खिलकरं फूल बनती है।
  • कसक (स्त्री.)-उसके दिल में एक कसक छुपी थी।
  • कसम (स्त्री.)-मैं अपनी कसम खाता हूँ।
  • कसर (स्त्री.)-अब इसमें किस बात की कसर है ?
  • कमीज (स्त्री.)-मेरी कमीज फट गई है।
  • किताब (स्त्री.)-उसकी किताब पुरानी है।
  • किरण (स्त्री.)-सुनहली किरण छा गई है।
  • कीमत (स्त्री.)-इस चीज की कीमत अधिक है।
  • कुशल (स्त्री.)-अपनी कुशल कहें।
  • केसर (पुं.)-केसर फुला गए थे।
  • कोयल (स्त्री.)-डाली पर कोयल कूक उठी।
  • कोशिश (स्त्री.)-हमारी कोशिश जारी है।
  • खाट (स्त्री.)-खाट टूट गई।
  • खटमल (पुं.)-उसकी बिछावन पर कई खटमल नजर आ रहे थे।
  • खत (पृ.)-आपका खत मिला।
  • खबर (स्त्री.)-आज की नई खबर क्या है ?
  • खीर (स्त्री.)-आज खीर अच्छी बनी है।
  • खेत (पृ.)-यह धान का खेत है।
  • खोज (स्त्री.)-मेरी खोज पूरी हुई।
  • गंध (स्त्री.)-गुलाब की गंध अच्छी है।
  • ग्रन्थ (पृ.)-यह कौन-सा ग्रंथ है ?
  • गरदन (स्त्री.)-उसकी गरदन लम्बी है।
  • गिलास (पुं.)-शीशे का नया गिलास टूट गया ।
  • गीत (पुं.)-उसका गीत पसन्द आया ।
  • गेन्द (स्त्री.)-गेन्द नीचे गिर पड़ी।
  • गोद (स्त्री.)-उसकी गोद भर गई।
  • घास (स्त्री.)-यहाँ की घास मुलायम है।
  • घी (पु.)-घी महँगा होता जा रहा है।
  • घूस (स्त्री.)-दारोगा ने घूस ली थी।
  • चना (पृ.)-इन दिनों चना महँगा है।
  • चमक (स्त्री.)-कपड़े की चमक फीकी पड़ गई है।
  • चर्चा (स्त्री.)-आपकी इन दिनों बड़ी चर्चा है।
  • चाँदी (स्त्री.)-चाँदी महँगी हो गई है।
  • चादर (स्त्री.)-चादर मैली हो गई।
  • चाल (स्त्री.)-घोड़े की चाल अच्छी है।
  • चित्र (पुं.)-यह बापू का चित्र है।
  • चिमटा (पुं.)-साधु का चिमटा खो गया।
  • चोज (स्त्री.)-मुझे हर तली चीज पसंद है।
  • चील (स्त्री.)-चील आसमान में उड़ी रही है।
  • चुनाव (पृ.)-चौदहवां आम चुनाव सम्पन्न हुआ।
  • चैत (पृ.)-फिर चैत आ गया।
  • चोंच (स्त्री.)-कौआ की चोंच टूट गई।
  • चौकी (स्त्री.)-वहाँ चौकी डाल दी गई।
  • छत (स्त्री.)-मकान की छत नीची है।
  • छल (पृ.)-उसका छल छिपा न रह सका।
  • जमघट (पुं.)-यहाँ अच्छा खासा जमघट लगा था।
  • जय (स्त्री.)-महात्मा गाँधी की जय सभी बोलते हैं।
  • जवानी (स्त्री.)-सबकी जिन्दगी में जवानी आती है।
  • जहाज (पुं.)-जहाज चला जा रहा था।
  • जाँच (स्त्री.)-उस मामले की जाँच हो रही है।
  • जीभ (स्त्री.)-उसकी जीभ ऐंठ रही है।
  • जीत (स्त्री.)-चुनाव में विरोधियों की जीत हुई।
  • जी (पुं)-उसका जी खराब है।
  • जान (स्त्री.)-हर व्यक्ति को अपनी जान प्यारी होती है।
  • जेब (स्त्री.)-किसी ने मेरी जेब काट ली।
  • जेल (पुं.)-बेउर जेल बहुत बड़ा है।
  • जोंक (स्त्री.)-जोक उसके अंगूठे से चिपकी थी।
  • जोश (पुं.)-अब उनका जोश ठंडा हो गया था।
  • झील (स्त्री.)-आगे दूर तक नीली झील फैली थी।
  • ढोल (पुं.)-दूर का ढोल सुहावना होता है।
  • तकदीर (स्त्री.)-उसकी तकदीर ही खोटी है।
  • तकिया (पृ.)-वह कोमल पंखों की तकिया है।
  • तरंग (स्त्री.)-सरिता की एक तरंग उठी।
  • तराजू (पु.)-बनिये का तराजू टूट गया।
  • तलवार (स्त्री.)-वीर की तलवार चमक उठी।
  • तलाक (पुं.)-उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।
  • तलाश (पृ.)-सुख की तलाश में सभी लगे हैं।
  • ताला (पुं.)-मकान के दरवाजे पर लगाया गया ताला खुला था।
  • ताज (पृ.)-उसके सर पर ताज रखा गया।
  • तिथि (स्त्री.)-परसों कौन-सी तिथि थी ?
  • तिल (पुं.)-अच्छा तिल बाजार में नहीं बिकता।
  • तीतर (पुं.)-आहट पाकर तीतर उड़ गया।
  • तौलिया (पुं)-मेरा नया तौलिया कहाँ है ?
  • थकान (स्त्री.)-चलने से काफी थकान हो गई थी।
  • दंपति (पृ.)-दम्पति अब सानन्द थे।
  • दफ्तर (पुं.)-दफ्तर नौ बजे के बाद खुलता है।
  • दरार (स्त्री.)-खेतों में दरार पड़ गई है।
  • दवा (स्त्री.)-हर मर्ज की दवा नहीं होती।
  • दही (पुं.)-अपने दही को कौन खट्टा कहता है।
  • दहेज (पुं.)-उसे भारी दहेज मिला था।
  • दाल (स्त्री.)-इस बार उसकी दाल नहीं गली।
  • दीवार (स्त्री.)-दीवारें ढह गई थीं।
  • दीमक (स्त्री.)-किताब में दीमक लग गई थी।
  • दूकान (स्त्री.)-यह दूकान पुरानी है।
  • दूब (स्त्री.)-हरी-भरी दूब प्यारी लगती है।
  • देर (स्त्री.)-आपने आने में थोड़ी देर कर दी।

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

सर्वनाम

प्रश्न 1.
सर्वनाम से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होनेवाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं । जैसे-मैं, हम, वह, वे आदि ।

प्रश्न 2.
सर्वनाम के भेदों के विषय में बतावें ।
उत्तर:
सर्वनाम के छः भेद हैं ।
1. पुरुषवाचक सर्वनाम-जो सर्वनाम पुरुषवाचक या स्त्रीवाचक संज्ञाओं के नाम के बदले आता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे- मैं, वह, तूं, तुम आदि ।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम-जिससे निश्चित वस्तु, व्यक्ति, वस्तु या भाव का बोध हो, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे-यह, वह, ये, वे, आप आदि ।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम-जिससे निश्चित व्यक्ति, वस्तु या भाव का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे–कोई, कुछ ।

4. संबंधवाचक सर्वनाम-जिस सर्वनाम से वाक्य में आए संज्ञा के संबंध स्थापित किया जाए, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे-जो, सो, आदि ।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम-जिस सर्वनाम का प्रयोग ‘प्रश्न’ करने के लिए किया जाता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे-कौन, क्या ।

6. निजवाचक सर्वनाम-जिस सर्वनाम से ‘स्वयं या निज’ का बोध हो, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे-मैं स्वयं जाऊँगा।

विशेषण

प्रश्न 1.
विशेषण से क्या समझते हैं ?
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उसे विशेषण कहा जाता है । जैसे-लाल घोड़ा, काली कमीज, उजला पैंट । यहाँ लाल, काली, उजला विशेषण हैं।

प्रश्न 2.
प्रविशेषण किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जो शब्द विशेषण की विशेषता बताते हैं, उसे प्रविशेषण कहते हैं । जैसे–’बहुत तेज घोड़ा’ वाक्य में ‘तेज’ विशेषता है और ‘बहुत’ शब्द विशेषण की विशेषता बता रहा है, अतः यह प्रविशेषण है ।

प्रश्न 3.
विशेषण के कितने भेद हैं ? वर्णन करें।
उत्तर:
विशेषण के चार भेद हैं । –
1. गुणवाचक विशेषण-जिस शब्द से संज्ञा के गुण, अवस्था और धर्म . का बोध हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं । जैसे-काली घोड़ी, लाल लगाम, सपाट चेहरा आदि ।

2. परिणामवाचक विशेषण-जिस शब्द से किसी वस्तु की नाप-तौल का बोध हो, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं । जैसे-कुछ किलो दाल, कुछ अनाज, तीन लिटर दूध आदि ।

3. संख्यावाचक विशेषण-जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध हो, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं । जैसे-चार आदमी, आठ दिन, तीसरा लड़का आदि ।

4. सार्वनामिक विशेषण-जो सर्वनाम शब्द संज्ञा से पहले आकर ‘विशेषण’ का काम करते हैं, उसे सार्वनामिक विशेषण कहते हैं । जैसे-यह लडका, वह स्कूल, वह फकीर आदि ।

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

कारक

कारक : संज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जो वाक्य के अन्य शब्दों, खासकर क्रिया से अपना संबंध प्रकट करता है, कारक कहलाता है। जैसे –

राम ने रावन को मारा ।

इस वाक्य में दो संज्ञा शब्द (राम, रावण) और एक क्रिया शब्द (मारा) हैं। दोनों संज्ञा शब्दों का आपस में तो संबंध है ही, मुख्य रूप से उनका संबंध (मारा) क्रिया से है; जैसे –

जैसेरावण को किसने मारा ? – राम ने।
राम ने । राम ने किसको मारा ? – रावण को ।

यहाँ, मारने की क्रिया राम करता है, अत: राम ने = कर्ता कारक और मारने (क्रिया) का फल रावण पर पड़ता है, अतः रावण को = कर्म कारक ।
स्पष्ट है कि करनेवाला कर्त्ताकारक हुआ । इसका चिह्न ‘ने’ है. और जिस पर फल पड़ा, वह कर्मकारक हुआ । इसका चिह्न ‘को’ है।

कारक के भेद

हिन्दी में कारक के आठ भेद हैं, जो निम्नलिखित हैं –
Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 9

यहाँ इस बात पर ध्यान दें-कारकों के साथ क्रमश: गणनावाले शब्द-प्रथमा, द्वितीया, आदि शब्द ही विभक्ति हैं, लेकिन सामान्य भाषा में ‘कारक चिह्नों’ को ‘विभक्ति’ के रूप में प्रयुक्त किया जाता है ।

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

कारकों का अर्थ एवं प्रयोग

1. कर्ताकारक : जो कर्ता काम (क्रिया) करता है, उसे कर्ताकारक कहते हैं । इसका चिह्न ‘ने’ है; जैसे –

राम खाता है । (0-विभक्ति)
राम ने खाया । (ने-विभक्ति) ।

दोनों वाक्यों से स्पष्ट है कि खाने का काम (क्रिया) राम ही करता है, लेकिन पहले वाक्य में ‘ने’ चिह्न लुप्त है या छिपा हुआ है, परन्तु दूसरे वाक्य में कर्ता का ‘ने’ चिह्न स्पष्ट है।

कर्ता के ‘ने’ चिह्न का प्रयोग

(क) जब क्रिया सकर्मक हो, तो सामान्यभूत, आसन्नभूत, पूर्णभूत, संदिग्धभूत और हेतुहेतुमद्भूत कालों में कर्ता के ‘ने’ चिह्न का प्रयोग होता है; जैसे –
सामान्यभूत – उसने रोटी खायी ।
आसन्नभूत – उसने रोटी खायी है।
पूर्णभूत – उसने रोटी खायी थी।
संदिग्धभूत – उसने रोटी खायी होगी ।
हेतुहेतुमद्भूत – उसने रोटी खायी होती, तो पेट भरा होता ।

(ख) प्रायः अकर्मक क्रिया में कर्ता के ‘ने’ चिह्न का प्रयोग नहीं होता है, लेकिन-नहाना, खाँसना, छींकना, थूकना, भंकना आदि अकर्मक क्रियाओं में, इस चिह्न का प्रयोग उपर्युक्त कालों में होता है; जैसे –

राम ने नहाया ।
उसने छींका था ।
उसने खाँसा है।
मैंने थूका होगा ।

(ग) जब अकर्मक क्रिया सकर्मक बन जाती है, तो इस चिह्न का प्रयोग उपर्युक्त कालों में होता है ।
उसने बच्चे का रुलाया ।
मैंने कुत्ते को जगाया था ।
माँ ने बच्चे को हँसाया है।
उसने बिल्ली को सुलाया होगा ।

‘ने’ चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ नहीं होता ‘ने’ चिह्न का प्रयोग निम्नलिखित अवस्थाओं में न करें –

(क) वर्तमानकाल और भविष्यत्काल में इस चिह्न का प्रयोग नहीं होता है; जैसे –
वह खाता है।
वह खेलेगा ।
वह खा रहा है।
मैं लिखता रहूँगा।

(ख) पूर्वकालिक क्रिया में इस चिह्न का प्रयोग नहीं होता है, जैसे –
वह पढ़कर खाया ।
वह नहाकर खाया ।

(ग) कुछ सकर्मक क्रियाओं-बोलना, बकना, भूलना, समझना आदि के भूतकालिक प्रयोग में इस चिह्न का प्रयोग नहीं होता है; जैसे –
वह मुझसे बोली ।
वह मुझे भूला ।
श्याम गाली बका है।
वह नहीं समझा ।

2. कर्मकारक : कर्ता द्वारा संपादित क्रिया का प्रभाव जिस व्यक्ति या वस्तु पर पड़े, उसे कर्मकारक कहते हैं । इसका चिह्न ‘को’ है ।

सोहन आम. खाता है । (0-विभक्ति)
सोहन मोहन को पीटता है । (को-विभक्ति)

यहाँ खाना (क्रिया) का फल आम पर और पीटना (क्रिया) का फल मोहन पर पड़ता है, अतः ‘आम’ और ‘मोहन’ कर्मकारक हैं ।

‘आम’ के साथ ‘को’ चिह्न छिपा है और मोहन के साथ ‘को’ चिह्न स्पष्ट हैं ।

इस चिह का प्रयोग द्विकर्मक क्रिया रहने पर भी होता है; जैसे –

मोहन सोहन का हिन्दी पढ़ाता है। (सोहन, हिन्दी-दो कर्म)
वह सुरेश को तबला सिखाता है । (सुरेश, तबला-दो कर्म)

3. करणकारक-जो वस्तु क्रिया के संपादन में साधन का काम करे, उसे करणकारक कहते हैं । इसका चिह्न ‘से’ है; जैसे –
मैं कलम से लिखता हूँ। . (लिखने का साधन)
वह चाकू से काटता है। (काटने का साधन)

यहाँ, ‘कलम से’, ‘चाकू से’-करणकारक हैं, क्योंकि ये वस्तुएँ क्रिया संपादन में साधन के रूप में प्रयुक्त हैं।

4. संप्रदानकारक : जिसके लिए कोई क्रिया (काम) की जाए, उसे संप्रदान कारक कहते हैं । इसका चिह्न ‘को’ और ‘के लिए’ है; जैसे –

मोहन ने सोहन को पुस्तक दी ।
‘मोहन ने सोहन के लिए पुस्तक खरीदी ।

यहाँ पर देने और खरीदने की क्रिया सोहन के लिए है । अतः ‘सोहन को’ एवं ‘सोहन के लिए’ संप्रदानकारक हैं।

5. अपादानकारक : अगर क्रिया के संपादन में कोई वस्तु अलग हो जाए, तो उसे अपादानकारक कहते हैं । इसका चिह्न ‘से’ है; जैसे
पेड़ से पत्ते गिरते हैं । (पेड़ से अलगाव)
छात्र कमरे से बाहर गया । (कमरे अलगाव)
यहाँ ‘पेड़ से’ और ‘कमरे से’ अपादानकारक हैं, क्योंकि गिरते समय पत्ते पेड़ से और जाते समय छात्र कमरे से अलग हो गये ।

6. संबंधकारक-जिस संज्ञा या सर्वनाम से किसी वस्तु का संबंध जान पड़े, उसे संबंधकारक कहते हैं । इसका चिह्न ‘का’, ‘के’, ‘की’ है; जैसे –
मोहन का घोड़ा दौड़ता है ।
मोहन के घोड़े दौड़ते हैं।
मोहन की घोड़ी दौड़ती है।
यहाँ मोहन (का, के, की) संबंधकारक हैं, क्योंकि ‘का घोड़ा’. ‘के घोड़े’ ‘की घोड़ी’ का संबंध मोहन से है । इसमें क्रिया से संबंध न होकर वस्तु या . व्यक्ति से रहता है।

7. अधिकरणकारक : जिससे क्रिया के आधार का ज्ञान प्राप्त हो, उसे अधिकरणकारक कहते हैं । इसका चिह्न ‘में’, ‘पर’ है; जैसे –
शिक्षक वर्ग में पढ़ा रहे हैं।
महेश छत पर बैठा है ।
यहाँ ‘वर्ग में’ और ‘छत पर’ अधिकरणकारक हैं, क्योंकि इनसे पढ़ाने और बैठने की क्रिया के आधार का ज्ञान होता है। .

8. संबोधनकारक : जिस शब्द से किसी के पुकारने या संबोधन का .. बोध हो, उसे संबोधनकारक कहते हैं । इसका चिह्न है-हे, अरे, ए आदि; जैसे –
हे ईश्वर, मेरी सहायता करो ।
अरे दोस्त, जरा इधर आओ ।
यहाँ ‘हे ईश्वर’ और ‘अरे दोस्त’ संबोधनकारक हैं । कभी-कभी संबोध नकारक नहीं भा होता है, फिर भी उससे संबोधन व्यक्त होता हैं; जैसे-
मोहन, जरा इधर आओ ।
भगवन्, मुझे बचाओ ।

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

क्रिया

क्रिया-जिस शब्द से किसी काम के करने या होने का बोध हो, उसे – क्रिया कहते हैं; जैसे- .

खाना, पोना, हँसना, रोना, उठना, बैठना आदि ।

वाक्यों में इनका प्रयोग विभिन्न रूप में होता है; जैसे –

खाना-खाता, खाती, खाते, खाया, खायी, खाये, खाऊ आदि ।
उदाहरण:
उसने भात खाया । (खाया-क्रिया) ,
मैंने रोटी खायी । (खायी-क्रिया)

क्रिया के विभिन्न रूप कैसे बनते हैं; यह समझने के लिए धातु की जानकारी आवश्यक है।

धातु

धातु-क्रिया के मूल रूप का धातु कहते हैं: जैसे- आ. जा, खा, पी, पढ़, लिख, रो, हँस, उठ, बैठ, टहल, चहक आदि ।

इन्हीं मूल रूपों में-ना, नी, ने, ता, ती, ते. या, यी, ये, ॐ, गा, गी, गे आदि प्रत्यय लगने से क्रिया के विभि-रूप चनते हैं; जैसे –

ना (प्रत्यय)-आना, जाना, खाना, पोना, पढ़ना, लिखना आदि । ता (प्रत्यय)-आता, जाता, खाता, पीता, पढ़ता, लिखता, रोता आदि।

धातु के भेद

धातु के दो भेद है-
1. मूल धातु और
2. यौगिक धातु ।

मूल धातु-यह स्वतंत्र होता है, किसी दूसरे शब्द पर आश्रित नहीं होता; जैसे –
___ आ, जा, खा, ले, लिख, पढ़, दे, जग, उठ, बैट आदि ।

यौगिक धातु-सामान्य भाषा में इसे क्रिया कहते हैं । यह स्वतंत्र नहीं होता है । मूल धातुं में मूल धातु या मूल धातु में किसी अन्य प्रत्यय को जोड़ने से यौगिक धातु बनता है। जैसे –

बैठना, जाना, बैठ जाना, हँसना, देना, हँस देना, जगना, जगाना, जगवाना आदि ।

यौगिक धातु तीन प्रकार से बनता है –

1. मूल धातु एवं मूल धातु के संयोग से जो यौगिक धातु बनता है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं । जैसे –
Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar 10
2. मूल धातु में प्रत्यय लगने से जो यौगिक धातु बनता है, वह अकर्मक या सकर्मक या प्रेरणार्थक क्रिया होती हैं । जैसे –

मूल धातु + प्रत्यय – यौगिक धातु
जग + ना = जगना (अकर्मक क्रिया) .
जग + आनाः = जगाना (सकर्मक क्रिया)
जग + वाना = जगवाना (प्रेरणार्थक क्रिया)

3. संज्ञा, विशेषण आदि शब्दों में प्रत्यय लगने से जो यौगिक धातु बनता है, उसे नाम-धातु कहते हैं । जैसे –
संज्ञा / विशेषण + प्रत्यय = यौगिक धातु
हाथ (संज्ञा) + इयाना – हथियाना नाम-धातु
गरम (विशेषण + आना – गरमाना

Bihar Board Class 7 Hindi व्याकरण Grammar

क्रिया के भेद

क्रिया के मुख्यत: दो भेद हैं-
(1) सकर्मक क्रिया (Transitive Verb) और