Bihar Board Class 12 Economics Solutions Chapter 3 मुद्रा और बैंकिंग Textbook Questions and Answers, Additional Important Questions, Notes.
BSEB Bihar Board Class 12 Economics Solutions Chapter 3 मुद्रा और बैंकिंग
Bihar Board Class 12 Economics मुद्रा और बैंकिंग Textbook Questions and Answers
प्रश्न 1.
वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है? इसकी क्या कमियाँ हैं?
उत्तर:
वस्तु विनिमय वह प्रणाली होती है जिसमें वस्तुओं व सेवाओं का विनिमय एक-दूसरे के लिए किया जाता है उसे वस्तु विनिमय कहते हैं।
वस्तु विनिमय की कमियाँ –
- वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य मापन करने के लिए एक सामान्य इकाई का अभाव। इससे वस्तु विनिमय प्रणाली में लेखे की कोई सामान्य इकाई नहीं होती है।
- दोहरे संयोग का अभाव-यह बड़ा ही विरला अवसर होगा जब एक वस्तु या सेवा के मालिक को दूसरी वस्तु या सेवा का ऐसा मालिक मिलेगा कि पहला मालिक जो देना चाहता है और बदले में लेना चाहता है दूसरा मालिक वही लेना व देना चाहता है।
- स्थगित भुगतानों को निपटाने में कठिनाई-वस्तु विनिमय में भविष्य के लिए निर्धारित सौदों का निपटारा करने में कठिनाई आती है। इसका मतलब है वस्तु के संबंध में, इसकी गुणवत्ता व मात्रा आदि के बारे में दोनों पक्षों में असहमति हो सकती है।
- मूल्य के संग्रहण की कठिनाई-क्रय शक्ति के भण्डारण का कोई ठोस उपाय वस्तु विनिमय प्रणाली में नहीं होता है क्योंकि सभी वस्तुओं में समय के साथ घिसावट होती है तथा उनमें तरलता व हस्तांतरणीयता का गुण निम्न स्तर का होता है।
![]()
प्रश्न 2.
मुद्रा के प्रमुख कार्य क्या-क्या हैं? मुद्रा किस प्रकार वस्तु विनिमय प्रणाली की कमियों को दूर करता है?
उत्तर:
मुद्रा के निम्नलिखित कार्य हैं-
- मूल्य की इकाई
- विनिमय का माध्यम
- स्थगित भुगतानों का निपटारा करने में मानक
- मूल्य का संचय
मुद्रा के प्रयोग से वस्तु विनिमय की कमियाँ निम्न प्रकार से दूर हो जाती है –
- विनिमय के माध्यम के रूप में मुद्रा के प्रयोग से दोहरे संयोग को तलाशने की आवश्यकता खत्म हो जाती है। दोहरे संयोग को तलाशने में प्रयुक्त ऊर्जा व समय की बचत होती है।
- लेखे की इकाई के रूप में मुद्रा का प्रयोग होने पर वस्तुओं व सेवाओं के मूल्य को मापने में कोई कठिनाई नहीं होती है।
- मूल्य संचय के लिए मुद्रा के प्रयोग से धन व संपत्ति संग्रह करने में कठिनाई समाप्त हो जाती है। मुद्रा में घिसावट नहीं होती है। मुद्रा में तरलता व हस्तांतरणीयता का गुण उच्च स्तरीय होता है।
- स्थगित भुगतानों का निपटारा करने में मुद्रा का प्रयोग करने से मात्रा, गुणवत्ता आदि के संबंध में कोई असहमति नहीं होती है।
![]()
प्रश्न 3.
संव्यवहार के लिए मुद्रा की मांग क्या है? किसी निर्धारित समयावधि में संव्यवहार मूल्य से यह किस प्रकार संबंधित है?
उत्तर:
लेन-देन के लिए मुद्रा की मांग-रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए और सतत् विनिमय के लिए मुद्रा की मांग को लेन-देन के लिए मुद्रा की मांग कहते हैं। मुद्रा की मांग और लेन-देन के मूल्य में संबंध सामान्य रूप मे एक अर्थव्यवस्था में लेन-देन के लिए मुद्रा की मांग का समीकरण है –
\(M_{t}^{d}\) = KT अथवा \(\frac{1}{k}\) \(M_{t}^{d}\) = T
अथवा V.\(M_{t}^{d}\) = T
जहाँ V = \(\frac{1}{k}\) प्रवाह का वेग
T ⇒ मुद्रा की मांग का प्रवाह चर
V. \(M_{t}^{d}\) ⇒ निश्चित समय बिन्दु पर इच्छुक लोगों द्वारा संग्रह की गई मुद्रा का स्टॉक चर समय की माप का प्रयोग होता है। इसका अभिप्राय है इकाई समयावधि में मुद्रा की विभिन्न हाथों में मुद्रा की हस्तांतरणीयता की आवृत्ति।
प्रश्न 4.
मान लीजिए कि एक बंधपत्र दो वर्षों के बाद 500 रु. के वादे का वहन करता है, तत्काल कोई प्रतिफल प्राप्त नहीं होता है । यदि ब्याज दर 5% वार्षिक है, तो बंधपत्र की कीमत क्या होगी?
उत्तर:
माना बाँड की कीमत = x
तब x\((1+\frac { r }{ 100 } )^{ 2 }\) = 500; x \((1+\frac { 5 }{ 100 } )^{ 2 }\) = 500
x\((1+\frac { 1 }{ 20 } )^{ 2 }\) = 500; x \((1+\frac { 21 }{ 20 } )^{ 2 }\) = 500
x\((1+\frac { 1 }{ 20 } )^{ 2 }\) = 500; x\(\frac{21}{20}\)2 = 500
x. \(\frac{441}{400}\) = 500; x = \(\frac{500×400}{441}\) = 453.51
उत्तर:
बाँड की कीमत = 453.51
![]()
प्रश्न 5.
मुद्रा की सट्टा मांग और ब्याज की दर में विलोभ संबंध क्यों होता है?
उत्तर:
एक व्यक्ति भूमि, बाँडस, मुद्रा आदि के रूप में धन को धारण कर सकता है। अर्थव्यवस्था में लेन-देन एवं सट्टा उद्देश्य के लिए मुद्रा की मांग का ब्याज की दर के साथ उल्टा संबंध होता है। जब ब्याज की दर ऊँची होती है तब सट्टा उद्देश्य के लिए मुद्रा की मांग कम होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऊँची ब्याज पर सुरक्षित आय बढ़ने की आशा हो जाती है। परिणामस्वरूप लोग सट्टा उद्देश्य के लिए जमा की गई मुद्रा की निकासी करके उसे बाँडस खरीदने पर लगाते हैं। इस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति सट्टा उद्देश्य के लिए नियोजित मुद्रा को बाँडस में परिवर्तित करने की इच्छा करने लगता है। इसके विपरीत जब ब्याज दर घटकर न्यूनतम स्तर पर पहुँच जाती है तो लोग सट्टा उद्देश्य के लिए मुद्रा की मांग असीमित रूप से बढ़ा देते हैं।
प्रश्न 6.
तरलता पाश क्या है?
उत्तर:
तरलता पाश वह स्थिति होती है जहाँ सट्टा उद्देश्य के लिए मुद्रा की मांग पूर्णतया लोचदार हो जाती है। तरलता पाश की स्थिति में ब्याज दर बिना बढ़ाये या घटाये अतिरिक्त अन्तः क्षेपित मुद्रा का प्रयोग कर लिया जाता है।
प्रश्न 7.
भारत में मुद्रा पूर्ति की वैकल्पिक परिभाषा क्या है?
उत्तर:
एक निश्चित सयम बिन्दु पर जनता के बीच प्रवाहित मुद्रा स्टॉक को मुद्रा की आपूर्ति कहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक मुद्रा की आपूर्ति को निम्नलिखित चार विकल्पों के रूप में परिभाषित करता है –
M1 ⇒ जनता के पास मुद्रा (नोट + सिक्के) + व्यापारिक बैंकों के पास शुद्ध जमाएं
M2 ⇒ M1 + डाकघर बचत खाते में जमाएं
M3 ⇒ M1 + व्यापारिक के पास शुद्ध समय जमाएं
M4 ⇒ M3 + डाकघर संगठन की सभी जमाएं (राष्ट्रीय बचत-पत्र को छोड़कर)
![]()
प्रश्न 8.
वैधानिक पत्र क्या है? कागजी मुद्रा क्या है?
उत्तर:
करेन्सी नोट एवं सिक्के के मूल्य का निर्धारण मुद्रा जारी करने वाली सत्ता द्वारा दी जाने वाली गारंटी के आधार पर होता है। इस प्रकार जारी किए गए नोटों एवं सिक्कों को कानूनी/वैधानिक मुद्रा कहते हैं। वह मुद्रा जिसका अंकित मूल्य उनके निहित (वास्तविक मूल्य) से अधिक होता है उसे फ्लैट मुद्रा भी कहते हैं।
प्रश्न 9.
उच्च शक्तिशाली मुद्रा क्या है?
उत्तर:
एक देश की मौद्रिक सत्ता के कुल दायित्त्व को मौद्रिक आधार अथवा ‘हाइ-पावरड मनी’ कहते हैं। भारत में RBI मौद्रिक आधार है। इसमें जनता के पास प्रवाह में करेन्सी नोटस एवं सिक्के, एवं व्यापारिक बैंक के पास नकद कोष तथा सरकार एवं व्यापारिक द्वारा RBI के पास जमा करायी गई राशि।
प्रश्न 10.
व्यावसायिक बैंक के कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
व्यावसायिक बैंक के कार्य नीचे लिखे गए हैं –
1. जनता से जमाएं स्वीकार करना-व्यावसायिक बैंक तीन प्रकार की जमाएं जनता से स्वीकार करता है:
- चालू खाते में जमाएं स्वीकार करना
- सावधि जमा खाते में जमाएं स्वीकार करना
- बचत बैंक खाते में जमाएं स्वीकार करना
2. ऋण एवं अग्रिम प्रदान करना-व्यावसायिक बैंक निम्नलिखित प्रकार के ऋण एवं अग्रिम जनता को प्रदान करता है।
- नकद साख
- मांग ऋण
- अल्पकालीन ऋण आदि
3. बैंक के अभिकर्ता के रूप में कार्य-व्यावसायिक बैंक निम्नलिखित कार्य अभिकर्ता के रूप में करता है।
- फंड्स का हस्तांतरण
- फंडस् का संग्रह
- विभिन्न मदों का भुगतान
- लाभांश का संग्रह
- संपत्ति का ट्रस्टी एवं कार्यापालक आदि
4. विदेशी व्यापार को वित्त प्रदान करना।
5. तरलता की आपूर्ति करना।
6. सामान्य उपयोगी सेवाएं प्रदान करना।\
![]()
प्रश्न 11.
मुद्रा गुणक क्या है? इसका मूल्य आप कैसे निर्धारित करेंगे? मुद्रा गुणक के मूल्य के निर्धारण में किस अनुपातों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है?
उत्तर:
मुद्रा गुणक को मुद्रा स्टॉक तथा हाई पावर्ड मनी (आधार मुद्रा) के अनुपात के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।

मुद्रा गुणक का मूल्य सामान्यतः 1 से अधिक होता है।
मुद्रा गुणक ज्ञात करने की विधि –
मुद्रा की आपूर्ति = मुद्रा + जमाएं
M = Cu + DD = (1 + Cdr) DD
Cdr = Cu/DD
माना सरकार की ट्रेजरी जमाएं शून्य हैं –
आधार मुद्रा = जनता के पास मुद्रा + व्यापारिक बैंकों के आरक्षित कोष बैकों के आरक्षित कोष में नकद कोष तथा व्यापारिक बैंकों की RBI के साथ जमाएं शामिल की जाती है –
H = Cu + R = Cdr DD + rdr DD
= (Cdr + rdr) DD
मुद्रा गुणक = M/H
= \(\frac{(1+Cdr)DD}{(Cdr+rdr)DD}\) = \(\frac{1+Cdr}{Cdr+rdr}\)
इसका मूल्य इकाई से अधिक होगा क्योंकि rdr का मान 1 से कम होता है।
अत: 1 + Cdr > Cdr + rdr
![]()
प्रश्न 12.
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के कौन-कौन से उपकरण हैं? बाह्य आघातों के विरुद्ध भारतीय रिजर्व बैंक किस प्रकार मुद्रा की पूर्ति को स्थिर करता है?
उत्तर:
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के उपकरण –
1. खुले बाजार की क्रियाएं:
अर्थव्यवस्था आधार मुद्रा (High Powered Money) के स्टॉक को बढ़ाने अथवा घटाने के लिए रिजर्व बैंक सरकारी प्रतिभूतियों को आम जनता को बेचता है अथवा उससे क्रय करता है। प्रतिभूतियों के क्रय विक्रय को खुले बाजार की क्रियाएं कहते हैं।
2. बैंक दर:
बैंक दर से अभिप्राय उस दर से है जिस पर अर्थव्यवस्था का केन्द्रीय बैंक व्यापारिक बैंकों को ऋण प्रदान करता है अथवा अग्रिम प्रदान करता है अथवा उनके बिलों पर कटौती करके उनका निपटारा करता है।
3. परिवर्तित आरक्षित आवश्यकताएँ:
न्यूनतम आरक्षित जमा अनुपात (CRR) अथवा संवैधानिक तरलता अनुपात (SLR) की ऊँची या नीची दर से केन्द्रीय बैंक की आधार मुद्रा प्रभावित है। इनकी दर बढ़ाने से व्यापारिक बैंकों की साख सृजन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है एवं इनकी दर घटाने से व्यापारिक बैंकों की साख सृजन क्षमता बढ़ जाती है।
सामान्यतः भारतीय रिजर्व बैंक मुद्रा सृजन के उपकरणों का प्रयोग अर्थव्यवस्था में मुद्रा भण्डार को स्थिर करने के लिए करता है। इनके माध्यम से केन्द्रीय बैंक अर्थव्यवस्था विदेशी प्रतिकूल प्रभावों से बचाकर स्थायित्व प्रदान करने का प्रयास करता है।
प्रश्न 13.
क्या आप जानते हैं कि अर्थव्यवस्था में व्यावसायिक बैंक ही मुद्रा का निर्माण करते हैं?
उत्तर:
गुणित जमा विस्तार एवं साख सृजन का अभिप्राय संपूर्ण बैंकिंग प्रणाली से है। सभी बैंक सामूहिक आधार पर मांग जमाएं सृजित करते हैं और आरंभिक जमा से कई गुना साख सृजन करते हैं। मुद्रा सृजन की प्रक्रिया को नीचे समझाया गया है।
मुद्रा की वह मात्रा जिसे बैंक सुरक्षित रूप से आधार दे सकता है अधिशेष आरक्षित कोष कहलाती है। माना एक व्यक्ति 1000 रु. मूल्य का एक चैक, बैंक A में जमा करवाता है। बैंक A की मांग जमा 1000 रु. है। न्यूनतम आरक्षित कोष (CRR) अनुपात 10% की स्थिति में यह बैंक 1000 का 10% अर्थात् 100 रु. CRR के रूप में अपने पास नकद कोष रखेगा तथा शेष 900 रु. ऋण देने में प्रयोग कर सकता है। वह बैंक ऋणी के नाम से अपनी शाखा में बचत खाता खोलेगा। इस प्रकार बैंक के मांग जमा खाते में अधिक राशि जमा हो जायेगी। अर्थात् ऋण देकर बैंक मांग जमाओं का सृजन करता है। मांग जमाओं के द्वारा मुद्रा सृजन में वृद्धि होती है। मृदा सृजन बैंक की एक सतत् प्रक्रिया है। इस बात को नीचे तालिका में तथा गया है –

![]()
प्रश्न 14.
भारतीय रिजर्व बैंक की किस भूमिका को अंतिम ऋणदाता कहा जाता है?
उत्तर:
भारतीय रिजर्व बैंक एक बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। आपदा अथवा प्रतिकूल परिस्थितियों में यह व्यापारिक बैंकों के साथ खड़ा होता है। और ऋणों का विस्तार करता है ताकि व्यापारिक बैंकों की प्रतिष्ठा बची रहे। गारंटी की पद्धति व्यक्तिगत खातेदार को आश्वस्त करती है कि विपदा के समय बैंक उसकी मुद्रा का वापिस भुगतान करने में समर्थ होगा और इस बारे में चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक की यह भूमिका उसे अन्तिम ऋणदाता बनाती है।
Bihar Board Class 12th Economics मुद्रा और बैंकिंग Additional Important Questions and Answers
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर
प्रश्न 1.
मुद्रा का एक प्रमुख कार्य लिखो।
उत्तर:
मुद्रा का प्रमुख कार्य विनिमय का माध्यम है। विनिमय माध्यम के रूप में मुद्रा के प्रयोग से समय एवं श्रम दोनों की बचत होती है।
प्रश्न 2.
‘मुद्रा विकल्पों की धारक है। इस कथन का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
मुद्रा विकल्पों की धारक है इसका अभिप्राय है कि यह धारक को चयन करने की स्वतंत्रता प्रदान करती है। इसका सर्वोत्तम विकल्प का चयन कर सकता है तथा अवांछनीय वस्तुओं एवं सेवाओं को स्वीकार करने की मजबूरी समाप्त हो जाती है।
![]()
प्रश्न 3.
व्यापारिक बैंक के दो प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
व्यापारिक बैंक के दो प्रमुख कार्य –
- जनता से जमाएं स्वीकर करना।
- जनता को ऋण एवं अग्रिम प्रदान करना।
प्रश्न 4.
केन्द्रीय बैंक का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
एक अर्थव्यवस्था में मौद्रिक प्रणाली की सर्वोच्च संस्था को केन्द्रीय बैंक कहते हैं। केन्द्रीय बैंक अर्थव्यवस्था के लिए मौद्रिक नीति बनाता है और उसका क्रियान्वयन करवाता है। यह ऋणदाताओं का अन्तिम आश्रयदाता होता है।
प्रश्न 5.
खुले बाजार की क्रियाओं का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
केन्द्रीय बैंक द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों को व्यापारिक बैंकों को बेचना अथवा उनसे वापिस खरीदने की क्रियाओं को खुले बाजार की क्रियाएं कहते हैं।
![]()
प्रश्न 6.
नकद जमा अनुपात (CRR) का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
वह दर जिस पर व्यापारिक बैंक अपनी जमाओं का कुछ भाग केन्द्रीय बैंकों के पास जमा करवाना पड़ता है उसे नकद जमा अनुपात (CRR) कहते हैं।
प्रश्न 7.
संवैधानिक तरलता अनुपात का अर्थ लिखो।
उत्तर:
वह दर जिस पर व्यापारिक बैंकों की मांग जमाओ की मांग को पूरा करने के लिए न्यूनतम आरक्षित नकद कोष रखना पड़ता है उसे बैंक दर कहते हैं ।
प्रश्न 8.
वैधानिक या कानूनी मुद्रा होती है?
उत्तर:
वह मुद्रा जो सरकार के आदेश पर जारी की जाती है उसे वैधानिक कानूनी मुद्रा कहते हैं। कानूनी मुद्रा की स्वीकार्यता के बारे में किसी को कोई सन्दर्भ नहीं होता है।
![]()
प्रश्न 9.
कानूनी दायित्व अथवा फीयट मनी (Fiat Money) का क्या अर्थ है?
उत्तर:
सरकार के आदेश पर जारी की गई मुद्रा कानूनी दायित्व धारण करती है। इसके माध्यम से सभी प्रकार के ऋणों को चुकाया जा सकता है। यदि कोई इस मुद्रा को स्वीकार करने से मना कर देता है तो उसको बदले में कुछ भी प्राप्त नहीं होता है।
प्रश्न 10.
‘मूल्य संग्रह के रूप में मुद्रा’ के आश्य को स्पष्ट करो।
उत्तर:
मुद्रा का धारक कहीं भी किसी भी समय वांछित वस्तु अथवा सेवा को क्रय कर सकता है क्योंकि मुद्रा में कानूनी स्वीकार्यता गण विद्यमन होता है। इसलिए मुद्रा में मूल्य संग्रह की क्षमता/धारणीयता होती है।
प्रश्न 11.
पूर्णकाय मुद्रा की परिभाषा लिखो। अथवा संपूर्ण मूर्ति मान मुद्रा का अर्थ लिखो।
उत्तर:
पूर्णकाय मुद्रा वह है जिसका गैर आर्थिक मूल्य मुद्रा के मूल्य के समान होता है। अथवा वह मुद्रा जिसका अंकित और वास्तविक मूल्य दोनों एक-समान होते हैं पूर्णकाय मुद्रा कहलाती है।
प्रश्न 12.
बैंक दर क्या होती है?
उत्तर:
वह दर जिस पर अर्थव्यवस्था का केन्द्रीय बैंक व्यापारिक बैंकों को ऋण प्रदान करता है अथवा अग्रिम प्रदान करता है अथवा उनके बिलों पर कटौती करने उनका निपटारा करता है।
![]()
प्रश्न 13.
साख का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
किसी दूसरे व्यक्ति, फर्म, बैंक अथवा संगठन आदि को ऋण या वित्त उपलब्ध कराना साख कहलाता है।
प्रश्न 14.
बैंक किस प्रकार व्यावसायिक समुदाय की मदद करती हैं?
उत्तर:
बैंक आर्थिक क्रियाओं के मामले में विशेषज्ञ होते हैं। बैंक वित्त संबंधी सूचनाओं को एकत्रित करते हैं और उन्हें अपने ग्राहकों तक पहुँचाते हैं।
प्रश्न 15.
व्यापारिक बैंक द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान को मुद्रा (कोष) हस्तांतरित करने की विधि लिखो।
उत्तर:
बैंक ड्रॉफ्ट के माध्यमों से कोष हस्तांतरित एक स्थान से दूसरे स्थान किए जाते हैं।
प्रश्न 16.
सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश का क्या अर्थ है?
उत्तर:
व्यापारिक बैंक द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद को सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश कहते हैं।
![]()
प्रश्न 17.
व्यापारिक बैंक का अर्थ लिखो।
उत्तर:
व्यापारिक बैंक से अभिप्राय उस बैंक से है जो लाभ कमाने के उद्देश्य से बैंकिंग कार्य करता है। व्यापारिक जमाएं स्वीकार करते हैं तथा जनता को उधार देकर साख का सृजन करते हैं।
प्रश्न 18.
मांग जमा का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
वे जमाएं जिन्हें जमाकर्ता अपनी सुविधा अनुसार कभी भी मांग सकता है मांग जमाएं कहलाती है। व्यापारिक बैंकों में बचत बैंक खाते तथा चालू खाते की जमाओं को मांग जमा कहते हैं।
प्रश्न 19.
समय जमा का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
वे जमाएं जिन्हें जमाकर्ता किसी निश्चित समय अवधि के लिए व्यापारिक बैंकों में जमा करवाते हैं उन्हें समय जमा कहते हैं। जैसे समयावधि खाते में जमाएं, आवृत्ति जमाएं। इन जमाओं की राशि समय अवधि पूर्ण होने पर ही ब्याज सहित निकाली जा सकती है।
प्रश्न 20.
ओवर ड्राफ्ट का अर्थ लिखो।
उत्तर:
वह सुविधा जिसके द्वारा खातेदार जमा करवायी राशि से अधिक निकासी कर सकता है उसे ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा कहते हैं।
![]()
प्रश्न 21.
ऋण व अग्रिम का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
ऋणी को बैंक द्वारा प्रदत्त ऋण या अग्रिम से अभिप्राय, निश्चित मात्रा में उसके खाते में हस्तांतरित की गई राशि से है जिसे ऋणी अपनी इच्छा अनुसार प्रयोग में ला सकता है।
प्रश्न 22.
भारतीय अर्थव्यवस्था मुद्रा की आपूर्ति को बदलने के लिए कौन उत्तरदायी होता है?
उत्तर:
भारतीय रिजर्व बैंक व्यापारिक मुद्रा की आपूर्ति को बदलने के लिए उत्तरदायी है।
प्रश्न 23.
व्यापारिक बैंक के साथ जमा करायी जाने वाली दो प्रकार की बचतों के नाम लिखो।
उत्तर:
व्यापारिक बैंक के साथ/पास जमा करायी जाने वाली दो बचते हैं –
- मांग जमाएं एवं
- समय जमाएं
प्रश्न 24.
मुद्रा की आपूर्ति में किसको शामिल किया जाता है?
उत्तर:
मुद्रा की आपूर्ति में करेंसी नोटस्, सिक्कों व साख को शामिल किया जाता है।
![]()
प्रश्न 25.
आधुनिक अर्थव्यवस्था में दो उद्देश्यों के लिए लोग नकद मुद्रा रखते हैं उन्हें लिखो।
उत्तर:
जिन दो उद्देश्यों के लिए लोग नकद मुद्रा रखते हैं वे हैं –
- दैनिक लेन-देन के लिए
- सट्टा उद्देश्य के लिए
प्रश्न 26.
प्राथमिक जमा का अर्थ लिखो।
उत्तर:
लोगों द्वारा बैंक में जमा करायी गई नकद राशि को प्राथमिक जमा कहते हैं।
प्रश्न 27.
द्वितीयक जमा का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
जब बैंक ऋणी को नकद ऋण देने के बजाय, ग्राहक के खाते में राशि जमा करवाता है इसे द्वितीयक जमा कहते हैं।
प्रश्न 28.
नकद जमा अनुपात व साख गुणक का संबंध लिखिए।
उत्तर:
नकद जमा अनुपात तथा साख गुणक में विपरीत संबंध होता है।
प्रश्न 29.
भारतीय अर्थव्यवस्था के केन्द्रीय बैंक का नाम लिखो।
उत्तर:
भारतीय रिजर्व बैंक हमारी अर्थव्यवस्था का केन्द्रीय बैंक है।
![]()
प्रश्न 30.
साख सृजन की शक्ति तथा बैंक द्वारा रखी जाने वाली नकदी में क्या संबंध है?
उत्तर:
साख सृजन की शक्ति तथा बैंक द्वारा रखी जाने वाली नकदी में विपरीत संबंध होता है।
प्रश्न 31.
क्या वस्तु विनिमय प्रणाली मुद्रा का फलन है?
उत्तर:
नहीं, वस्तु विनिमय प्रणाली मुद्रा का फलन नहीं है।
प्रश्न 32.
सम्पूर्ण मूर्तिमान मुद्रा का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
सम्पूर्ण मूर्तिमान मुद्रा का मौद्रिक मूल्य उसमें निहित वस्तु के मूल्य के समान होता है। ऐसी मुद्रा का गैर मौद्रिक प्रयोग मान मौद्रिक प्रयोग मान के समान ही होता है। उदाहरण के लिए बहुमूल्य धातुएं सोने व चाँदी के सिक्के। पूर्ण मूर्तिमान मुद्रा का चलन पुराने समय में किया जाता था। आजकल ऐसी मुद्राओं का चलन लगभग बन्द है।
प्रश्न 33.
विनिमय के माध्यम का क्या अर्थ है?
उत्तर:
विनिमय के माध्यम से अभिप्राय है कि मुद्रा के रूप में एक व्यक्ति अपनी वस्तुओं को बेचता है तथा दूसरी वस्तुओं को खरीदता है इस लेन-देन में मुद्रा विनिमय के माध्यम का काम करती है।
![]()
प्रश्न 34.
विदेशी/बाहरी झटकों के विरुद्ध भारत में मुद्रा की आपूर्ति कौन संरक्षित करता है?
उत्तर:
(RBI) भारतीय रिजर्व बैंक बाहरी झटकों के विरुद्ध भारत में मुद्रा की आपूर्ति को संरक्षित करता है।
प्रश्न 35.
वस्तु विनिमय प्रणाली का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
यदि वस्तुओं एवं सेवाओं का लेन-देन मुद्रा के बिना वस्तुओं एवं सेवाओं के बदले होता है तो इसे वस्तु विनिमय प्रणाली कहते हैं। इस प्रणाली का प्रयोग परंपरागत अर्थव्यवस्थाओं में किया जाता था। ऐसी अर्थव्यस्थाओं को वस्तु-वस्तु अर्थव्यस्था कहते हैं।
प्रश्न 36.
मुद्रा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
मुद्रा की निम्नलिखित दो परिभाषाएं दी जा सकती है –
- कानूनी परिभाषा-ऐसी कोई भी वस्तु मुद्रा हो सकती है जिसको कानून द्वारा मुद्रा घोषित कर दिया जाता है।
- कार्यात्मक परिभाषा-ऐसी वस्तु जो विनिमय के माध्यम, मूल्य के माप, मूल्य के संचय एवं स्थगित भुगतान के मान का कार्य करती है, मुद्रा कहलाती है।
प्रश्न 37.
मुद्रा के कार्य लिखिए।
उत्तर:
मुद्रा के निम्नलिखित कार्य हैं –
- मुद्रा विनिमय के माध्यम का काम करती है।
- मुद्रा मूल्य के माप का कार्य करती है।
- मुद्रा स्थगित भुगतानों का माप है।
- मुद्रा से मूल्य का संचय होता है।
![]()
प्रश्न 38.
वाणिज्य बैंक का आशय लिखिए।
उत्तर:
व्यापारिक बैंक से अभिप्राय उस बैंक से है जो लाभ कमाने के उद्देश्य से बैंकिंग कार्य करते हैं। इन्हें मिश्रित पूंजी वाले बैंक कहते हैं। ये मुद्रा व साख में लेन-देन करते हैं।
प्रश्न 39.
वस्तु विनिमय प्रणाली में ‘प्रतीक्षा की अनुपयोगिता’ को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
उपयुक्त व्यक्ति जो वस्तु को खरीदने के लिए सहमत हो जो आप बेचना चाहते हैं और उस वस्तु को बेचना चाहते हो जिसे आप खरीदने के लिए तैयार हैं। ऐसे उपयुक्त व्यक्ति को तलाशने में प्रतीक्षा करनी पड़ती है, प्रतीक्षा में असुविधा उत्पन्न होती है। असुविधा में अनुपयोगिता छिपी होती है।
प्रश्न 40.
वस्तु विनिमय में अन्वेषण की लागत लिखिए।
उत्तर:
वस्तु विनिमय प्रणाली में ऐसे विकल्प की तलाश होती है जिसमें एक व्यक्ति की जरूरत की वस्तु दूसरे व्यक्ति के पास होती है तथा दूसरे व्यक्ति की जरूरत की वस्तु पहले व्यक्ति के पास है। ऐसे विकल्प को तलाशने में समय एवं ऊर्जा दोनों खर्च होते हैं। इसी को अन्वेषण की लागत कहते हैं।
![]()
प्रश्न 41.
साख मुद्रा को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
ऐसी मुद्रा का मौद्रिक मूल्य इसमें निहित वस्तु मूल्य से अधिक होता है। अन्य शब्दों का इस मुद्रा पर अंकित मूल्य उस वस्तु के मूल्य से अधिक होता है, जिससे यह वस्तु बनायी जाती है। साख मुद्रा निम्न प्रकार की होती है –
- सांकेतिक सिक्के
- प्रतिनिधि सांकेतिक मुद्रा
- केन्द्रीय बैंक द्वारा जारी/प्रचलित नोट
- बैंकों के पास जमाएं
प्रश्न 42.
विनिमय के रूप में मुद्रा की परिभाषा का आधार बताइए।
उत्तर:
वस्तु विनिमय की अव्यवहारिकता एवं अप्रभाव के कारण मुद्रा की खोज विनिमय की जरूरत को पूरा करने के लिए की गई थी। इसलिए मुद्रा की परिभाषा ऐसी वस्तु के रूप में की जाती है।
प्रश्न 43.
वस्तु-वस्तु अर्थव्यवस्था की अवधारणा लिखिए।
उत्तर:
वह अर्थव्यवस्था जिसमें वस्तुओं का विनिमय वस्तुओं से होता है, वस्तु-वस्तु अर्थव्यवस्था कहलाती है। वस्तु-वस्तु अर्थव्यवस्था में वस्तु प्रणाली काम करती है।
![]()
प्रश्न 44.
नकद कोष अनुपात का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
बैंक कुल जमा राशि में से कुछ भाग अपने पास नकद कोष के रूप में रख लेते हैं ताकि उससे जमाकर्ताओं की आवश्यकता को पूरा कर सकें। कुल जमा का जो अनुपात बैंक अपने पास नकदी के रूप में रखते हैं, उसे नकद कोष अनुपात कहते हैं।
प्रश्न 45.
प्राथमिक जमा व गौण जमा का अर्थ लिखो।
उत्तर:
जो धनराशि बैंकों में नकदी के रूप में लोगों द्वारा जमा करायी जाती है, उसे ही प्राथमिक जमा कहते हैं। जब बैंक नकदी में उधार न देकर ऋणी के नाम खाता खोल कर उसमें जमा कर देते हैं तो इसे गौण जमाएं कहते हैं।
प्रश्न 46.
साख का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
जब कोई व्यक्ति, फर्म या बैंक किसी अन्य व्यक्ति फर्म या बैंक को उधार या वित्त प्रदान करता है तो वह साख कहलाती है।
प्रश्न 47.
बैंक किस तरह व्यापारियों की सहायता करते हैं?
उत्तर:
बैंक आर्थिक स्थिति में परिचित होने के कारण व्यापार संबंधी सूचनाएँ एवं आँकड़े एकत्रित करके अपने ग्राहकों को वित्तीय मामलों में सलाह देते हैं।
![]()
प्रश्न 48.
चालू जमा व समय अवधि जमा का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
चालू खाते में जमा रकम जमाकर्ता द्वारा मांग करने पर तुरन्त भुगतान करना पड़ता है। बैंकों में ऐसी जमा जिसकी अवधि जितनी लम्बी होती है ब्याज पर भी उतनी ही अधिक होती है।
प्रश्न 49.
नकद साख से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
इस ऋण के अन्तर्गत बैंक उधार लेने वाले व्यक्ति के नाम खाता खोला जाता है और उस खाते में मुद्रा की एक निश्चित मात्रा जमा कर देता है। व्यक्ति आवश्यकतानुसार इसमें से मुद्रा निकाल सकता है।
प्रश्न 50.
ओवर ड्रॉफ्ट का अर्थ बताइए।
उत्तर:
जो ग्राहक बैंक में चालू खाता रखते हैं आवश्यकता पड़ने पर जमा राशि से अधिक राशि निकलवाने की अनुमति बैंक से प्राप्त कर लेते हैं।
प्रश्न 51.
ऋण तथा अग्रिम का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
ये ऋण एक निश्चित राशि के रूप में दिए जाते हैं। बैंक इस ऋण राशि को नकदी में न देकर ऋणी के नाम खाता खोल देता है। ऋणी कभी भी इसमें से रूपया निकाल सकता है।
![]()
प्रश्न 52.
सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
बैंक जब सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदते हैं तो यह भी सरकार को उधार देने की एक विधि है। बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर रुपये भेजने की व्यवस्था बैंक ड्राफ्ट द्वारा की जाती है।
प्रश्न 53.
दोहरे संयोग की आवश्यकता को समझाइए।
उत्तर:
दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रायः विभिन्न लोग आपस में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का लेन-देन करते हैं। अतः किसी एक व्यक्ति की वस्तु दूसरे व्यक्ति की जरूरत को पूरा करती है तथा दूसरे व्यक्ति की वस्तु पहले व्यक्ति की जरूरत को पूरा करती है।
प्रश्न 54.
साख मुद्रा के रूप लिखिए।
उत्तर:
साख मुद्रा के निम्नलिखित रूप हैं –
- प्रतीक सिक्के
- प्रतिनिधि प्रतीक सिक्के
- केन्द्रीय बैंक के प्रोनोट नोटों का प्रचलन
- बैंक की माँग जमाए
![]()
प्रश्न 55.
मुद्रा के सहायक कार्य लिखिए।
उत्तर:
मुद्रा के सहायक कार्य निम्नलिखित हैं –
- स्थगित भुगतानों का मान
- मूल्य का संचय
- मूल्य का हस्तांतरण
प्रश्न 56.
मुद्रा के प्रमुख कार्यों की सूची बनाइए।
उत्तर:
मुद्रा के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं –
- विनिमय का माध्यम
- मूल्य की इकाई अथवा मूल्य का मापदण्ड
प्रश्न 57.
मुद्रा की विस्तृत परिभाषा में क्या-क्या शामिल किया जात है?
उत्तर:
मुद्रा की विस्तृत परिभाषा में मुद्रा परिसपंत्तियों एवं निकट मुद्रा परिसंपत्तियों को शामिल किया जाता है।
मुद्रा = मौद्रिक परिसंपत्तियां + निकट मौद्रिक परिसंपत्तियां
![]()
प्रश्न 58.
करेन्सी मुद्रा एवं बैंक मुद्रा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
करेन्सी मुद्रा:
नोटों व सिक्कों के रूप में प्रचलित मुद्रा को करेन्सी मुद्रा कहा जाता है। इस मुद्रा के लिए कानूनी रूप में स्वीकार करने की बाध्यता होती है।
बैंक मुद्रा:
बैंक द्वारा साख निर्माण को बैंक मुद्रा कहा जाता है। बैंक साख को ऋणियों के खातों में जमा कर देते हैं। वे चेक के माध्यम से उसे निकलवा सकते हैं।
प्रश्न 59.
मुद्रा के कार्यों को कितने वर्गों में बांटा जाता है?
उत्तर:
मुद्रा के कार्यों को निम्नलिखित तीन वर्गों में बांटा जाता है –
- मुद्रा के मुख्य या प्राथमिक कार्य।
- मुद्रा के सहायक या गौण कार्य।
- आक्समिक कार्य।
लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर
प्रश्न 1.
वस्तु विनिमय व्यापार की लागतों को समझाइए।
उत्तर:
वस्तु विनिमय के द्वारा व्यापार करने में अनावश्यक रूप से जो लागते उत्पन्न होती हैं उन्हें विनिमय की व्यापार लागते कहते हैं। ये लागतों निम्न प्रकार की होती है –
1. तलाश लागत:
क्रेता अपने उत्पाद के बदले वांछित वस्तु देने वाले व्यक्ति की खोज करता है। इस खोज में लगे समय को तलाश लागत कहते हैं।
2. प्रतीक्षा की अनुपयोगिता:
व्यापार करने वाला जिस वस्तु को बेचना चाहता है। उसे उस व्यक्ति की तलाश में इन्तजार करना पड़ता है जो उसे खरीदना चाहता है। यह काम बहुत जटिल और समय लेने वाला होता है क्योंकि बहुत सारे लोगों में उपयुक्त व्यक्ति एवं संयोग की तलाश बहुत मुश्किल है।
![]()
प्रश्न 2.
मूल्य मान की इकाई के रूप में मुद्रा का कार्य उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
अर्थव्यवस्था में मुद्रा ही वह इकाई होती है जिसके रूप में वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य अंकित किए जाते हैं। इसलिए मुद्रा को लेखे की इकाई भी कहा जाता है। अर्थव्यवस्था की मुद्रा के रूप में वस्तु अथवा सेवा का मूल्य उसकी कीमत कहलाता है। वस्तु या सेवा की कीमत से अभिप्राय वस्तु की एक इकाई के बदले प्राप्त होने वाला मौद्रिक इकाइयों की संख्या होती है। उदाहरण के लिए यदि एक कमीज की कीमत 125 रुपये है तो इसका अभिप्राय है कि 125 रुपयों के बदले एक कमीज मिल सकती है।
मौद्रिक इकाइयों में सभी वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य अभिव्यक्त करने से वस्तुओं एवं सेवाओं के आपस में मूल्य निश्चित करने में मदद मिलती है। जैसे यदि कमीज एवं पेन्ट की कीमत क्रमशः 125 रुपये एवं 250 रुपये है तो एक पेन्ट का मूल्य मान दो कमीज का होगा। इससे लेखांकन का कार्य सरल हो जाता है। मुद्रा का मूल्यमान क्रय शक्ति होती है जो कीमत स्तर के विलोम होती है।
प्रश्न 3.
आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं में विशिष्टिकरण का लाभ प्राप्त करने के लिए मुद्रा विनिमय आवश्यक है? समझाइए।
उत्तर:
मुद्रा विनिमय के द्वारा व्यापार लागतें न्यूनतम हो जाती हैं। आजकल फर्मों में भौगोलिक क्षेत्रों तथा पूंजी के प्रकारों के स्तर पर विशिष्टिकरण पाया जाता है। विशिष्टिकरण के द्वारा व्यक्तिगत योग्यताओं एवं क्षमताओं, भौगोलिक क्षेत्रों की विशेषताओं एवं पूंजी के विशाल भण्डारों का उचित प्रयोग हो पाता है। विशिष्टिकरण के