Bihar Board Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति Textbook Questions and Answers, Additional Important Questions, Notes.
BSEB Bihar Board Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति
Bihar Board Class 11 Geography भारत-स्थिति Text Book Questions and Answers
(क) बहुवैकल्पिक प्रश्न एवं उनके उत्तर
प्रश्न 1.
भारत के विस्तार के संबंध कौन-सा कथन सही है …………………….
(क) 8°41’N-35°5’N
(ख) 8°4’N-35°6’N
(ग) 8°41’N-37°5’N
(घ) 6°45″N-35°6’N
उत्तर:
(ग) 8°41’N-37°5’N
प्रश्न 2.
भारत के साथ किस देश की स्थल सीमा सबसे लम्बी है …………………….
(क) बंग्लादेश
(ख) पाकिस्तान
(ग) चीन
(घ) म्यांमार
उत्तर:
(ख) पाकिस्तान
प्रश्न 3.
कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से अधिक बड़ा है ………………………
(क) चीन
(ख) फ्रांस
(ग) मिस्र
(घ) ईरान
उत्तर:
(क) चीन
प्रश्न 4.
निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन-सा भारत का मानक याम्योत्तर है?
(क) 69°30’E
(ख) 75°30’E
(ग) 82°30’E
(घ) 90° 30’E
उत्तर:
(ग) 82°30’E
प्रश्न 5.
यदि आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्नलिखित नदियों में से किसको आर-पार नहीं करेंगे?
(क) यमुना
(ख) सिंधु
(ग) ब्रह्मपुत्र
(घ) गंगा
उत्तर:
(ख) सिंधु
प्रश्न 6.
क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान है।
(क) तीसरा
(ख) चौथा
(ग) पांचवाँ
(घ) सातवाँ
उत्तर:
(घ) सातवाँ
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
प्रश्न 1.
क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ, तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?
उत्तर:
हाँ, भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है क्योंकि देशांतर रेखाओं के मानों से स्पष्ट होता है कि इनमें लगभग 30 डिग्री का अंतर है जो हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटों का अंतर पैदा करता है। कुछ ऐसे देश हैं जिनमें अधिक पूर्व-पश्चिम विस्तार के कारण एक से अधिक मानक देशांतर रेखाएँ हैं। उदाहरण : संयुक्त राज्य अमेरिका में छह समय कटिबंध हैं।
हाँ, सूक्ष्म अवलोकन करने से पता चलता है कि प्रत्येक राज्य के जिलों की संख्या का उस राज्य के क्षेत्रफल से गहरा सम्बन्ध है। जिन राज्यों का क्षेत्रफल अधिक है उन राज्यों की संख्या अधिक है। जिन राज्यों का क्षेत्रफल कम है उन राज्यों के जिलों की संख्या कम है। उदाहरणतया मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल अधिक होने के कारण वहाँ पर जिलों की संख्या अधिक है। जबकि मेघालय, गोवा आदि का क्षेत्रफल कम होने के कारण उन राज्यों में जिलों की संख्या कम है।
प्रश्न 2.
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा, राजस्थान तथा जम्मू और कश्मीर में से कौन-सा राज्य सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला और कौन-सा न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है ?
उत्तर:
पश्चिम बंगाल राज्य सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है जबकि अरुणाचल प्रदेश सबसे कम घनत्व वाला राज्य है।
प्रश्न 3.
राज्य के क्षेत्रफल व जिलों की संख्या के बीच संबंध को ढूँढ़िए।
उत्तर:
राज्यों के क्षेत्रफल व जिलों की संख्या का संबंध –
- भौतिक कारकों जैसे भू – आकार, जलवायु तथा मृदा
- सामाजिक – आर्थिक कारक जैस राजनैतिक कारक, आर्थिक (प्राकृतिक) संसाधनों की उपलब्धताओं से है।
प्रश्न 4.
तटीय सीमाओं से संलग्न राज्यों की पहचान कीजिए।
उत्तर:
गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा, त्रिपुरा, पं० बंगाल।
प्रश्न 5.
पश्चिम से पूर्व की ओर स्थलीय सीमा वाले राज्यों का क्रम तैयार कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तरीसगढ़, बिहार, झारखंड ।
(ग) परिशिष्ट – II पर आधारित क्रियाकलाप (इस अभ्यास को समझने व विद्यार्थियों से करवाने में अध्यापक सहायता कर सकते हैं।)
प्रश्न 1.
उन केंद्र शासित क्षेत्रों की सूची बनाइए जिनकी स्थिति तटवर्ती है।
उत्तर:
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप दमन व दीव दादरा व नगर हवेली पांडिचेरी।
प्रश्न 2.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रफल दिल्ली तथा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रफल और जनसंख्या में अंतर की व्याख्या आप किस प्रकार करेंगे?
उत्तर:
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की जनसंख्या 13,850,507 है और इसका क्षेत्रफल 1,483 वर्ग किमी है। जबकि अंडमान व निकोबार केंद्र शासित प्रदेश की जनसंख्या 356,152 है और इसका क्षेत्रफल 8,243 वर्ग किमी है। अंडमान व निकोबार का क्षेत्रफल अधिक होते हुए भी वहाँ की जनसंख्या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से काफी कम लगभग 30 गुणा कम है। ये अंतर आर्थिक, राजनैतिक तथा भौगोलिक कारणें से है।
प्रश्न 3.
एक ग्राफ पेपर पर दंड आरेख द्वारा केंद्र शासित क्षेत्रों के क्षेत्रफल व जनसंख्या को आलेखित कीजिए।
उत्तर:
Bihar Board Class 11 Geography भारत-स्थिति Additional Important Questions and Answers
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर
प्रश्न 1.
कौन-सा महासागरीय मार्ग भारत को यूरोप से जोड़ता है?
उत्तर:
स्वेज नहर मार्ग।
प्रश्न 2.
भारत का सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल) कौन-सा है?
उत्तर:
राजस्थान।
प्रश्न 3.
भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
उत्तर:
गोआ।
प्रश्न 4.
भारत में सबसे छोटे केन्द्र शासित प्रदेश का नाम लिखें।
उत्तर:
लक्षद्वीप।
प्रश्न 5.
कौन-सा राज्य पांच राज्यों से घिरा हुआ है?
उत्तर:
मध्य प्रदेश।
प्रश्न 6.
भारत में कितने तटीय राज्य हैं?
उत्तर:
नौ राज्य तटीय राज्य हैं-गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोआ, केरल, तमिलनाडु, आंध प्रदेश, उड़ीसा तथा पश्चिमी बंगाल।
प्रश्न 7.
अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह में कुल कितने द्वीप हैं?
उत्तर:
204
प्रश्न 8.
लक्षद्वीप में कुल कितने द्वीप हैं?
उत्तर:
36
प्रश्न 9.
मूंगे के द्वीपों के समूह का नाम बताएँ।
उत्तर:
लक्षद्वीप।
प्रश्न 10.
भारत की वास्तविक शक्ति क्या है?
उत्तर:
अनेकता में एकता।
प्रश्न 11.
भारत का कुल कितना क्षेत्रफल है?
उत्तर:
36,67,263 किलोमीटर।
प्रश्न 12.
भारत के किस राज्य से कर्क रेखा तथा प्रमाणिक रेखाएँ अधिक दूरी तय करती हैं?
उत्तर:
मध्य प्रदेश।
प्रश्न 13.
कौन-सी स्ट्रीट भारत को श्रीलंका से अलग करती है?
उत्तर:
पार्क स्ट्रीट।
प्रश्न 14.
भारत की तट रेखा की कुल लम्बाई लिखो।
उत्तर:
75166.6 किलोमीटर।
प्रश्न 15.
कर्क रेखा द्वारा भारत में निर्मित दो प्रदेशों के नाम लिखो।
उत्तर:
उष्ण कटिबन्ध तथा शीतोष्ण कटिबन्ध।
प्रश्न 16.
कौन-सी अक्षांश रेखा भारत के गुजरती है?
उत्तर:
कर्क रेखा (23\(\frac { 1 }{ 2 }\)°उत्तर)।
प्रश्न 17.
जनसंख्या के आधार पर भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर:
दूसरा।
प्रश्न 18.
कौन-सी अक्षांश रेखाएं भारत की उत्तरी तथा दक्षिणी विस्तार बनाती हैं?
उत्तर:
37° उत्तर तथा 8° उत्तर।
प्रश्न 19.
भारत के पूर्वी तथा पश्चिमी सिरे में कितना समय लगता है?
उत्तर:
2 घंटे।
प्रश्न 20.
उस राज्य का नाम बताए जिसकी सबसे लम्बी तट रेखा है?
उत्तर:
गुजरांत।
प्रश्न 21.
अण्डमान तथा निकोबार द्वीपों का कैसे निर्माण हुआ है?
उत्तर:
जलमग्न पहाड़ियों के शिखरों के कारण।
प्रश्न 22.
‘हिन्द महासागर के पूर्वी तथा पश्चिमी भाग में सागरों के नाम लिखो।
उत्तर:
अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी।
प्रश्न 23.
हिन्द महासागर के साथ कौन-से महाद्वीप हैं?
उत्तर:
अफ्रीका, एशिया ऑस्ट्रेलिया, अण्टार्कटिका।
प्रश्न 24.
‘संसार की छत’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
पामीर को।
प्रश्न 25.
किसके नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा?
उत्तर:
राजा दुष्यन्त के पुत्र भरत के नाम पर।
प्रश्न 26.
क्षेत्रफल के आधार पर भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर:
सातवां।
प्रश्न 27.
किस राज्य को Land of Dawn कहते हैं?
उत्तर:
अरुणाचल प्रदेश।
प्रश्न 28.
भारत तथा चीन के मध्य सीमा का नाम लिखो।
उत्तर:
मैक्मोहन लाइन।
प्रश्न 29.
भारत में कर्क रेखा पर स्थित दो शहरों के नाम लिखो।
उत्तर:
अहमदाबाद तथा जबलपुर।
प्रश्न 30.
भारत के मध्य से कौन-सी अक्षांश रेखा गुजरती है?
उत्तर:
कर्क रेखा।
लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर
प्रश्न 1.
भारतीय उपमहाद्वीप के हिमालय पर्वत को पार करने वाले चार दरों के नाम बताएँ।
उत्तर:
भारत के उत्तर में हिमालय एक पर्वतीय दीवार के रूप में आवागमन साधनों के लिए एक रूकावट है। फिर इस पर्वत को पार करने के लिए कई दरें लाभदायक हैं, जैसे –
- सतलुज गार्ज से शिपकी ला दर्रा (भारत-तिब्बत सड़क मार्ग)
- काराकोरम दर्रे से कश्मीर लेहमार्ग।
- सिक्किम में नाथूला दर्रा।
- सिक्किम में जैल्पला दर्रा (ल्हासा-कालिम्पोंग मार्ग)।
प्रश्न 2.
उत्तर:पश्चिम भारत में स्थित दरें तथा इनका महत्त्व बताएँ।
उत्तर:
विदेशी उत्तर:पश्चिम में स्थित खैबर और बोलन दरों से होकर ही भारत में प्रवेश कर सकते थे। खैबर, हिन्दुकुश पर्वत में सफेद कोह के निकट तथा बोलन, सुलेमान और किरथर पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है। पहले तो मध्य और पश्चिम एशिया की जन-जातियों इन्हीं मार्गों द्वारा भारत में आई और बाद में सिकंदर, अफगानी तथा फारसी फौजों ने भी इन्हीं भागों का अनुसारण किया । व्यापार के लिए भारत पश्चिम एशिया, पूर्व-अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया से समुद्री मार्गों द्वारा जुड़ा था।
प्रश्न 3.
क्षेत्रफल के आधार पर संसार के देशों में भारत की स्थिति क्या है?
उत्तर:
क्षेत्रफल के आधार पर भारत संसार में सातवां बड़ा देश है। भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले छः देश रूस, ब्राजील कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया हैं। भारत का क्षेत्रफल रूस को छोड़ कर पूरे यूरोप के बराबर है। यह इंग्लैण्ड से 13 गुणा तथा जापान से 9 गुणा बड़ा है, परन्तु रूस भारत से 7 गुणा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका से तीन गुणा बड़ा है। भारत का पूर्व-पश्चिम तथा उत्तर:दक्षिण विस्तार पृथ्वी की परिधि का लगभग 12 है।
प्रश्न 4.
उप-महाद्वीप किसे कहते हैं? इसकी व्याख्या दक्षिण एशिया की हिमालय पर्वत श्रेणी के दक्षिण स्थित देशों के सदर्भ में कीजिए।
उत्तर:
उप-महाद्वीप एक विशाल स्वतन्त्र भौगोलिक इकाई को कहा जाता है। यह स्थल खण्ड मुख्य महाद्वीप से स्पष्ट रूप से अलग होता है। इस विशालता के कारण इस भू-भाग में आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक स्वरूपों में विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। भू’भाग की सीमाएँ विभिन्न स्थलाकृतियों द्वारा बनाई जाती हैं जो इसे सीमावर्ती प्रदेश से पृथक् करती हैं। भारत एक महान देश है।
इसे प्रायः भारतीय उप-महाद्वीप (Indian Sub-continent) कहा जाता है। हिमालय पर्वत की प्राकृतिक सीमा भारतीय उप-महाद्वीप को एक परिबद्ध चरित्र देकर विलगता प्रदान करती है। यह भौगोलिक इकाई इस भूखण्ड को एशिया महाद्वीप से अलग करती है। इसमें पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका तथा मालदीप देश स्थित हैं। इन्हें सार्क (SAARC) देश भी कहते है।
प्रश्न 5.
जब अरुणाचल में सूर्योदय हो चुका होता है सब सौराष्ट्र में रात होती है। कारण बताएँ। अथवा, भारत के सबसे पूर्वी भाग अरुणाचल प्रदेश और सबसे पश्चिमी भाग गुजरात के स्थानीय समय में दो घण्टे का अन्तर क्यों है? अथवा, भारत का देशान्तरीय विस्तार हमें किस प्रकार प्रभावित करता है?
उत्तर:
भारत पूर्व पश्चिम की ओर लगभग तीन हजार किलोमीटर की दूरी में फैला हुआ है। इसका सबसे पश्चिमी सीमा बिन्दु सौराष्ट्र में हैं, जबकि पूर्वी सीमा बिन्दु अरुणाचल प्रदेश में है। इस प्रकार भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार 30° है । सूर्य को 1° देशान्तर पार करने के लिए 4 मिनट का समय लगता है। इसलिए 30° देशान्तर के लिए (30 x 4 = 120) मिनट या दो घण्टे का समय लगेगा। अरुणाचल प्रदेश पूर्व में है।
यह भाग सूर्य के सामने अंत में आता है, इसलिए वहाँ सूर्योदय बाद में अर्थात् दो घण्टे देर से होता है तो सौराष्ट्र में रात होती हैं। इसलिए अरुणाचल प्रदेश में सूर्य उदय हो चुका होता है तो सौराष्ट्र में रात होती है। इसलिए अरुणाचल को ‘सूर्योदय का प्रदेश’ (Land of Dawn) भी कहते हैं। इस तथ्य से भारत की विशालता का ज्ञान होता है परन्तु आधुनिक जेट युग में दूरियाँ अपना महत्त्व खो चुकी हैं। आप श्रीनगर में नाश्ता करके दोपहर के खाने पर तिरुवनन्तपुरम पहुंच सकते हैं। जामनगरी और गुवाहाटी के मध्य की यात्रा उतना ही समय लेगी जितनी देर में आप एक भारतीय फिल्म देखते हैं।
प्रश्न 6.
भारत के दक्षिण में स्थित महासागर को ‘हिन्द महासागर’ क्यों कहा जाता है? हिन्द महासागर भारत को किन देशों से जोड़ता है?
उत्तर:
हिन्द महासागर सचमुच ‘हिन्द’ (भारत) का महासागर है। यह संसार में एकमात्र महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम के कारण है। भारत की तट रेखा हिन्द महासागर के अधिकतर भाग को घेरती है। इस क्षेत्र में भारत जैसे महत्त्वपूर्ण देश का प्रभाव है। प्राचीनकाल में इस क्षेत्र में भारत ही सब से उन्नत देश था। इस महत्त्व के कारण ही इसे हिन्द महासागर कहा जाता है। हिन्द महासागर भारत को पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण पश्चिमी एशिया, यूरोप तथा उत्तरीय अमेरिका से स्वेज मार्ग द्वारा जोड़ता है। पूर्व में यह चीन, जापान तथा इण्डोनेशिया से जुड़ा हुआ है।
प्रश्न 7.
भारत के विस्तार का वर्णन करें। भारत के निकटवर्ती 6 पड़ोसी देश तथा तुलनात्मक रूप से कुछ दूर के 6 पड़ोसी देश बताएँ । भारतीय भूखण्ड का कौन-सा भाग इण्डोनेशिया के निकटतम है ?
उत्तर:
क्षेत्रफल के आधार पर भारत संसार का सातवां बड़ा देश है। इसका अक्षांशीय विस्तार 80-4° से 37°-6′ उत्तर तक है। इसका देशान्तरीय विस्तार 68°-7′ से 970-25′ पूर्वी तक है। भारत का उत्तर से दक्षिण दूरी 3214 किमी है। भारत की पश्चिम-पूर्व दूरी 2933 कि०मी० है। इन्दिरा प्वाईंट (निकोबार द्वीप) भारत का दक्षिण छोर है। भारत के छ: निकटवर्ती पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल म्यांमार, चीन, श्रीलंका तथा बांग्लादेश हैं। भारत के तुलनात्मक रूप से कुछ दूर के छ: पड़ोसी देश अफगानिस्तान, ईरान, रूस, मलेशिया, इण्डोनेशिया तथा थाईलैण्ड हैं। निकोबार द्वीप इण्डोनेशिया के निकट है।
प्रश्न 8.
मैक्मोहन रेखा किसे कहते हैं ? इसका क्या महत्त्व है? इसका निर्धारण किस सिद्धान्त पर किया गया है?
उत्तर:
मैक्मोहन रेखा भारत तथा चीन के मध्य सीमा रेखा है। यह सीमा रेखा हिमालय रेखा के साथ-साथ कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। इस सीमा के पार चीन के सिक्यांग तथा तिब्बत पठार स्थित हैं। इसके उत्तर:पूर्वी भाग में मयन्मार (बर्मा), चीन एवं भारत आपस में मिलते हैं। यह सीमा रेखा अधिकांशतः प्राकृतिक है तथा ऐतिहासिक रूप से निर्धारित है। हिमालय पर्वत हमारी उत्तरी सीमा का प्रहरी है। उच्च हिमालय के शिखर भारत तथा चीनको अलग-अलग करते हैं। ये शिखर एक जल विभाजक के रूस में फैल हुए है तथा चीन सीम रेखा को प्राकृतिक रूप देते हैं।
प्रश्न 9.
उन राज्यों और संघीय प्रदेशों के नाम बताइए जिनकी सीमा बांग्लादेश से मिलती है। अथवा, भारत की स्थल सीमाओं का वर्णन करें। भारत के कौन-से राज्य सीमावर्ती देशों के साथ लगते हैं?
उत्तर:
- बांग्लादेश के साथ स्थल सीमा-भारत तथा बांग्लादेश के मध्य पूर्व में एक स्थलीय सीमा है। बांग्लादेश के पूर्व में असम, मेघालय, त्रिपुरा राज्य तथा मिजोरम प्रदेश की सीमाएँ हैं। बांग्लादेश के पश्चिम में पश्चिमी बंगाल राज्य की सीमा है।
- पाकिस्तान के साथ स्थल सीमा-भारत तथा पाकिस्तान के बीच कश्मीर से लेकर खाड़ी कच्छ तक एक स्थलीय सीमा है। इस सीमा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात राज्यों की सीमाएँ मिलती हैं
- नेपाल के साथ स्थल सीमा-भारत के उत्तर में हिमालय पर्वतों में स्थित नेपाल देश है। इन देश के बीच यह एक प्राकृतिक सीमा है। इस सीमा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तारंचल, बिहार, पश्चिमी बंगाल तथा सिक्कम राज्यों की सीमाएँ मिलती हैं।
- म्यंमार के साथ स्थल सीमा-हिमालय पर्वत की पूर्वी शाखाएँ भारत-वर्मा सीमा बनाती हैं। यह एक प्राकृतिक स्थलीय सीमा है। इस सीमा के साथ-साथ नागालैण्ड, मणिपुर राज्य, अरुणाचल और मिजोरम प्रदेश की सीमाएँ बनाते हैं।
- पामीर गांठ के शीर्ष के साथ देश-भारत की उत्तरी सीमा के शीर्ष (पामीर गांठ) पर पाँच देशों की सीमाएँ आपस में मिलती है। इस मिलन बिन्दु पर भारत, चीन, तजाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान की सीमाएँ मिलती हैं। पामीर गांठ को ‘संसार की छत’ (Roof of the world) कहते हैं।
प्रश्न 10.
भारत का प्रायद्वीपीय आकार किस प्रकार लाभदायक है? तीन उदारहण देकर स्पष्ट करें। अथवा, भारत की प्रायद्वीपीय स्थिति के तीन प्रभाव बताएँ।
उत्तर:
भारतीय प्रायद्वीप त्रिभुजाकार है। इससे भारत के तीन पड़ोसी सागरों तक (बंगाल की खाड़, अरब सागर, हिन्द महासागर) पहुँचना बहुत सुगम है। इस आकार के कारण मालबार तट तथा कोरोमण्डल तट पर मत्स्य क्षेत्रों को विकास हुआ है। दोनों तटों पर कई प्राकृतिक बंदरगाहों जैसे-विशाखापट्टनम्, चेन्नई, कोचीन, मुम्बई आदि का विकास हुआ है जहाँ से अन्तर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग गुजरते हैं।
प्रश्न 11.
‘भारत न तो दानव है और न बौना’ इस कथन की व्याख्या कीजिए। अथवा, “भारत न तो संसार का सबसे बड़ा देश है और न ही सबसे छोटा।” उदाहरण सहित व्याख्या करो।
उत्तर:
भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है। भारत पृथ्वी के धरातल के लगभग 22% क्षेत्रफल में फैला हुआ है फिर भी कई देशों का आकार भारत से बड़ा है। रूस भारत से लगभग सात गुना बड़ा है। भारत इंग्लैंड से 13 गुना तथा जापान से नौ गुणा बड़ा है। इस प्रकार क्षेत्रफल के आधार पर भारत न बहुत बड़ा और न ही बहुत छोटा देश है । इसलिए यह कथन कि “भारत न तो दानव है और न ही बौना” (“India is neither againt nor a niomv.”)
प्रश्न 12.
“भारत को हिन्द महासागर में सर्वाधिक केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है।” यह कथन कहाँ तक सही है ?
उत्तर:
हिन्द महासागर का विस्तार 40° पूर्व से 120° पूर्व देशान्त तक है। भारत का दक्षिणी सिरा कन्याकुमारी लगभग 80° पूर्वी देशान्त पर स्थित है। इस प्रकार भारत को हिन्द महासागर में केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है। भारतीय प्रायद्वीप अरब सागर तथा खाड़ी बंगाल के मध्य में स्थित है। हिन्द महासागर में किसी भी देश की तट रेखा भारतीय तट रेखा जितनी लम्बी नहीं है। सभी समुद्री मार्ग भारत के तट को छू कर गुजरते हैं। भारत पूर्व तथा पश्चिम दोनों दिशाओं में स्थित देशों के मध्य में स्थित है। इसलिए भारत को हिन्द महासागर में सर्वाधिक केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है। भारत हिन्द महासागर में है। अत: हिन्द महासागर वास्तव में “हिन्द महासागर” है।
प्रश्न 13.
भारत में वन जीवन अभ्यारण्य तथा राष्ट्रीय उद्यान में अंतर बताएँ।
उत्तर:
वन्य जीवन अभ्यारण्य तथा राष्ट्रीय उद्यान में निम्नलिखित अंतर हैं जो सुक्ष्म हैं –
1. वन्यजीव अभ्यारण्य – भारत में कुल 482 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं, जिसका कुल क्षे० 1,15,40,000 हेक्टेयर हैं। देश के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारणों में चन्द्रप्रभा, दाचीगाम, पेरियार
आदि के नाम हैं। अभ्यारणों में मानवीय क्रियाकलापों की अनुमति होती हैं। अनुमति वगैर इनमें शिकार करना मना होता है, लेकिन चराई और गो-पशुओं का आना-जाना नियमित होता है।
2. राष्ट्रीय उद्यान – राष्ट्रीय उद्यान एक या अनेक परितंत्रों व्यापक वृहत क्षेत्र होता है ।यह क्षेत्र मानव के शक्ति और अधिग्रहण द्वारा भी अभी तक परिवर्तित नहीं हुआ है। विशिष्ट वैज्ञानिक शिक्षा और मनोरंजन हेतु इसके पेड़ पौधों और जीव-जंतुओं की प्रजातियों भू-आकृतिक स्थलों और आवासों को संरक्षित किया गया है। राष्ट्रीय उद्यानों में शिकार और चारण पूर्णतया वर्जित होते हैं। भारत के कुल 40,60,600 हेक्टेयर भूमि में राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। इनमें काजीरंगा, मानस, कान्हा दुधवा आदि प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है।
प्रश्न 14.
पूर्वी दुनिया में भारत के महत्त्व का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पूर्वी दुनिया में भारत की स्थिति – भारत पश्चिमी एशिया तथा पूर्वी एशिया के मध्य में स्थित है। अफ्रिका, औद्योगिक दृष्टि से विकसित यूरोप तथा तेल-सम्पन्न पश्चिमी एशिया को दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों, चीन विकसित उद्योग वाले जापान, आस्ट्रेलिया तथा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के पश्चिमी तट जोड़ने वाले महासागरीय जल-मार्ग भारत से होकर गुजरते हैं। दक्षिण-पूर्वी एशिया, पश्चिमी एशिया तथा अफ्रीका के पूर्वी तटवर्ती पड़ोसी देशों के साथ विदेशी सम्बधों में सागर की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। दक्षिण-पूर्वी एशिया में भारतीय और चीन संस्कृति का संगम हुआ है।
इन दोनों संस्कृतियों ने स्थानीय संस्कृति के साथ मिलकर एक नई मिली-जुली संस्कृति को जन्म दिया है, जो हिन्द चीन जैसे शब्दों में प्रतिबिंबित हुई है। इसके बाद इस्लाम, ईसाई धर्म और यूरोपवासियों के आवागमन से यह प्रदेश और समृद्ध हो गया। इससे यहाँ की संस्कृति में विविधता के नए रंग भर गए हैं जो आज दक्षिण-पूर्वी एशिया में झलकते हैं। जिन देशों में भारतीय संस्कृति की छाप आज भी स्पष्ट है उनमें लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार, मलेशिया और इंडोनशिया उल्लेखनीय हैं। इन्डोनेशिया के द्वीपों के नाम जैसे सुमात्रा, जावा और बाली भारतीय प्रभाव के स्पष्ट उदाहरण हैं। थाईलैंड (पुराना नाम स्याम) और कंबोडिया की स्थिति भी समान ही है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर
प्रश्न 1.
“भारत की सीमाएँ अधिकांशत : प्राकृतिक हैं और वे ऐतिहासिक रूप से निर्धारित हैं।” उदाहरण सहित स्पष्ट करो।
उत्तर:
भारतीय सभ्यता बहुत प्राचीन है। इसकी सीमाएँ ऐतिहासिक हैं तथा अधिकांशतः प्राकृतिक हैं।
- हिन्द माहासागर भारत की दक्षिणी सीमा बनाता है। समुद्र के पार हमारा निकटतम पड़ोसी देश श्रीलंका है जिसे पाक जलडमरू मध्य भारत से अलग करता है।
इण्डोनेशिया निकोबार द्वीप के दक्षिण में अलग-अलग स्थित है। - भारत की पूर्वी सीमा पर बंगाल की खाड़ी के पास बांग्लादेश, मलेशिया, मयन्मार, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, वियतनाम तथा लाओस स्थित हैं। यह सीमा घने जंगलों तथा पूर्वांचल की पहाड़ियों द्वारा बनी हुई है।
- पश्चिम की ओर अरब सागर से परे ईराक, ईरान, अरब, मिस्र, सूडान, इथोपिया, केनिया आदि देश स्थित हैं।
- भारत की उत्तरी सीमा पर हिमालय पर्वत की एक अखण्ड दीवार के परे तिब्बत, चीन सिक्यिांग, बेसिन तजाकिस्तान तथा अफगानिस्तान स्थिति हैं। मैक्मोहन रेखा भारत तथा चीन के मध्य एक प्राकृतिक सीमा है।
- भारत की उत्तरी सीमा पर नेपाल तथा भूटान स्थित हैं।
- हमारी पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगती है। यह देश ऐतिहासिक रूप से प्राचीन सभ्यता के समय से भारत का सहभागी रहा है। पाँच नदियों का देश (पंजाब) तथा राजस्थान मरूभूमि एवं सिंधु (पाकिस्तान) ऐतिहासिक रूप से समकालीन प्रदेश है।
इससे स्पष्ट है कि भारत की सीमाएँ अधिकांशत : प्राकृतिक है तथा तथा ऐतिहासिक रूप से निर्धारित हैं।
प्रश्न 2.
क्या भारत को एक उप-महाद्वीप कहा जा सकता है?
उत्तर:
भारत : एक उप-महाद्वीप (India: ASub-Continent) – भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है। भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले छः देश रूस, ब्राजील, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया है : भारत पृथ्वी के धरातल के लगभग 2.2% क्षेत्रफल में फैला है फिर भी कई देशों का आकार भारत से बड़ा है। रूस भारत से लगभग सात गुना तथा संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग तीन गुना बड़ा है। इस प्रकार क्षेत्रफल के आधार पर भारत न बहुत बड़ा और न ही बहुत छोटा देश है। इसलिए यह कथन सही है कि भारत न तो “दानव है और न ही बौना” (India is neither aGaint nor a Pigmy.) उप-महाद्वीप एक विशाल स्वतन्त्र भौगोलिक इकाई को कहा जाता है। यह स्थल खण्ड मुख्य महाद्वीप से स्पष्ट रूप से अलग होता है। इस विशालता के कारण इस भू-भाग में आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक समरूपों में विभिन्नताएँ पाई जाती हैं।
भू-भाग की सीमाएँ विभिन्न स्थलाकृतियों द्वारा बनाई जाती है जो इसे सीमावर्ती प्रदेश से पृथक् करती हैं भारत एक महान् देश है। इसे प्रायः भारतीय उप-महाद्वीप (Indian Sub-continent) भी कहा जाता है। डॉo केंसी के अनुसार भारत को यूरोप की भांति एक महाद्वीप कहलाने का अधिकार है। प्रायः ये कथन विशाल क्षेत्रफल तथा जनसंख्या के आधार पर कहे जाते हैं । ग्लोब पर एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में एक विशाल स्थलखण्ड के रूप में भारतीय उप-महाद्वीप दिखाई देता है। इसे उप-महाद्वीप कहे जाने के कई कारण हैं –
1. प्राकतिक सीमाएँ – भारत की प्राकृतिक सीमाएं इसे एक बिलगता का स्वरूप प्रदान करती हैं। उत्तर में हिमालय पर्वत, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में घने वन तथा पश्चिम में थार मरूस्थल इसे मुख्य महाद्वीप से पृथक् करके उप-महाद्वीप का स्वरूप प्रदान करते हैं।
2. परिबद्ध चरित्र – भारत चारों ओर से एशिया के मुख्य क्षेत्रों से घिरा है। इसे विशाल पर्वतों ने हजारों किलोमीटर तक अखंडता रूप से घेर कर परिबद्ध (Enclosed) चरित्र दे दिया है। इस पर्वतीय घेरे के कारण यह एशिया के अन्य क्षेत्रों से व्यावहारिक रूप से अलग-अलग है।
3. क्षेत्रफल तथा जनसंख्या – क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत संसार का सातवां बड़ा देश है। यह देश भू-मण्डल के एक बड़े भाग में फैला हुआ है। चीन को छोड़कर यह संसार के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यहाँ के लोगों की शारीरिक बनावट, रहन-सहन तथा संस्कृति संसार के दुसरे प्रदेशों से भिन्न है ।
4. विविधता में एकता – भारत विभिन्नताओं का देश है, फिर भी भारतीय सभ्यता में एक विशिष्ट एकरूपता विद्यमान है। इस आधार पर कई लेखकों ने इस भू-भाग को एक उप-महाद्वीप की संज्ञा दी है।
5. जलवायु – जलवायु के आधार पर सम्पूर्ण देश में उष्ण मानूसनी जलवायु पाई जाती है। इस भू-भाग पर मानसून पवनें स्वतन्त्र रूप में उत्पन्न होती हैं। मानसून पवनों का पूर्ण रूप इसी उप-महाद्वीप पर मिलता है। सम्पूर्ण देश में ऋतुओं का एक जैसा क्रम पाया जाता है। ये पवनें इसे एशिया महाद्वीप में पृथक् प्रकार की जलवायु प्रदान करके उप-महाद्वीप का स्वरूप प्रदान करने में सहायक हैं।
6. प्राकृतिक संसाधन – भारत में प्रकृतिक साधनों की प्रचुरता है। सारे देश की आर्थिकता कृषि पर आधारित है। ये साधन किसी महाद्वीप में मिलने वाले साधनों की तुलना में कम नहीं हैं। इन विशेषताओं के आधार पर भारत को एक उप-महाद्वीप कहना सही है।