Bihar Board Class 6 Maths Solutions Chapter 11 ऐकिक नियम Text Book Questions and Answers.
BSEB Bihar Board Class 6 Maths Solutions Chapter 11 ऐकिक नियम
Bihar Board Class 6 Maths ऐकिक नियम Ex 11.1
प्रश्न 1.
यदि 8 किलोग्राम चीनी का मूल्य 240 रु० है तो 12 किलोग्राम चीनी का मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल :
8 किलोग्राम चीनी का मूल्य 240 है
1 किलोग्राम चीनी का मूल्य \(\frac{240}{8}\) रु० है
12 किलोग्राम चीनी का मूल्य \(\frac{240}{8}\) × 12 रु0000 है = 360 रु०
इस प्रकार, 12 किलोग्राम चीनी का मूल्य 360 रु०।
प्रश्न 2.
किसी व्यक्ति ने एक पुस्तक की तीन प्रतियाँ 75 रु० में खरीदी। बताइए कि 300 रु० में वह व्यक्ति पुस्तक की कितनी प्रतियाँ खरीद सकता है?
हल :
75 रु० में एक पुस्तक की 3 प्रतियाँ खरीदी गई।
1 रु० में एक पुस्तक की \(\frac{3}{75}\) प्रतियाँ खरीदी गई।
300 रु० में एक पुस्तक की \(\frac{3 \times 300}{75}\) = 12 प्रतियाँ खरीदी गई = 12 प्रतियाँ
इस प्रकार, 300 रु० में उस पुस्तक की 12 प्रतियाँ खरीदी गई।
प्रश्न 3.
यदि 3 दर्जन केले का मूल्य 45 रुपये है। बताइए कि 22.50 रु० में कितने केले खरीदे जा सकते हैं?
हल :
45 रुपये में 3 दर्जन केले खरीदे जाते हैं।
1 रुपये में \(\frac{3}{45}\) दर्जन केले खरीदे जाते हैं।
22.50 रुपये में \(\frac{3 \times 22.50}{45}=\frac{3}{2}\) दर्जन केले खरीदे जाते हैं।
इस प्रकार 22.50 रुपये में \(\frac{3}{2}\) अर्थात् 1\(\frac{1}{2}\) दर्जन केले ख़रीदे जाते हैं।
प्रश्न 4.
यदि एक छात्रावास में प्रति 8 बच्चों के लिए चावल की खपत 4 किलो है तो 30 बच्चों के लिए चावल की कितनी खपत होगी?
हल :
8 बच्चों के लिए चावल की खपत 4 किलो है।
1 बच्चों के लिए चावल की खपत \(\frac{4}{8}\) किलो है।
30 बच्चों के लिए चावल की खपत \(\frac{4}{8} \times 30\) किलो है।
इस प्रकार 30 बच्चों के लिए चावल की खपत 15 किलो है।
प्रश्न 5.
एक हवाई जहाज 5 घंटे में 4000 किमी उड़ता है। वह तीन घंटे में कितना उड़ेगा?
हल :
एक हवाई जहाज 5 घंटे में 4000 किमी उड़ता है।
एक हवाई जहाज 1 घंटे में \(\frac{4000}{5}\) किमी उड़ता है।
एक हवाई जहाज 3 घंटे में \(\frac{4000}{5} \times 3\) = 2400 किमी उडता है।
इस प्रकार, हवाई जहाज 3 घंटे में 2400 किमी उड़ेगा।
प्रश्न 6.
यदि 22 मीटर कपड़े का मूल्य 704 रु० है तो 20 मीटर कपड़े का मूल्य क्या होगा?
हल :
22 मीटर कपड़े का मूल्य 704 रु० है
1 मीटर कपड़े का मूल्य \(\frac{704}{22}\) रु० है
20 मीटर कपड़े का मूल्य \(\frac{704}{22} \times 20\) रु० है
इस प्रकार, 20 मीटर कपड़े का मूल्य 32 × 20 = 640 रु०. होगा।
प्रश्न 7.
एक कार 3 घंटे में 165 किलोमीटर चलती है। तो वह कार,
(i) 440 किलोमीटर की दूरी कितने समय में तय करेगी।
(ii) 6\(\frac{1}{2}\) घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?
हल :
(i) एक कार 165 किलोमीटर 3 घंटे में चलती है।
एक कार 1 किलोमीटर \(\frac{3}{165}\) घंटे में चलती है।
एक कार 440 किलोमीटर \(\frac{3 \times 440}{165}\) घंटे में चलती है। = 8 घंटे
इस प्रकार 440 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे में तय करेगी।
(ii) एक कार 3 घंटे 165 किलोमीटर चलती है।
एक कार 1 घंटे में \(\frac{165}{3}\) किलोमीटर चलती है।
एक कार 6\(\frac{1}{2}\) घंटे अर्थात \(\frac{13}{2}\) घंटे में
\(\frac{165}{3} \times \frac{13}{2}=\frac{715}{2}\) = 357.5 किमी चलती है।
प्रश्न 8.
एक महिला की 15 महीने की बचत 18000 रु०० है।
(a) उसकी सात महीने की बचत क्या होगी?
(b) कितने महीने में उसकी बचत 30000 रु० होगी?
हल :
(a) एक महिला की 15 महीने की बचत 18000 रु० है।
एक महिला की 1 महीने की बचत \(\frac{18000}{15}\) रु. है
उस महिला की 7 महीने की बचत = \(\frac{18000 \times 7}{15}\) = 8400 रु० होगी।
इस प्रकार, इस महिला की 7 महीने की बचत 8400 रु० की होगी।
(b) एक महिला 18000 रु० बचाती है 15 महीने में,
वह महिला 1 रु० बचाती है \(\frac{15}{18000}\) महीने में
वह महिला 30000 रु० बचाती है = \(\frac{15 \times 30000}{18000}\) = 25 महीने में
इस प्रकार, वह महिला 30000 रु० की बचत 25 महीने में करेगी।
प्रश्न 9.
रेशम 4 महीने का मकान किराया 4600 रु० देती है। उसे पूरे र्ष का किराया कितना देना होगा यदि वर्षभर किराया समान रहे?
हल :
एक वर्ष में 12 महीने होते हैं।
रेशम 4 महीने का किराया 5600 रु० देती है।
रेशम 1 महीने का किराया \(\frac{5600}{4}\) रु० देती है
रेशम । वर्ष अर्थात् 12 महीने का किराया = \(\frac{5600 \times 12}{4}\) = 16800 रु० दे देगी।
इस प्रकार रेशमा को पूरे वर्ष का किराया 16800 रु० देना होगा।
प्रश्न 10.
पिछले 30 दिन में तापमान 15° सेल्सियस बढ़ता है। यदि तापमान की बढ़ोत्तरी इसी गति से जारी रही तो, अगले 10 दिन में तापमान कितने डिग्री बढ़ेगी?
हल :
30 दिन में 15° सेल्सियस बढ़ता है।
1 दिन में \(\frac{15^{\circ}}{30}\) सेल्सियस बढ़ता है।
10 दिन में \(\frac{15^{\circ}}{30} \times 10\) सेल्सियस बढ़ता है।
इस प्रकार, अगले 10 दिन में में तापमान 5 डिग्री बढ़ेगा।
प्रश्न 11.
रामू ने 5 ओवर में 45 रन बनाए और अनूप 7 ओवर में 42 रन बनाए। एक ओवर में किसने अधिक रन बनाए?
हल :
रामू ने 5 ओवर में 45 रन बनाए।
रामू ने 1 ओवर में \(\frac{45}{9}\) = 5 रन बनाए।
अनूप ने 7 ओवर में 42 रन बनाए।
अनूप ने 1 ओवर में \(\frac{42}{7}\) = 6 रन बनाए।
अतः स्पष्ट है कि एक ओवर में रामू ने अधिक रन बनाए।