Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 1 भोजन कहाँ से आता है? Text Book Questions and Answers, Notes.
BSEB Bihar Board Class 6 Science Solutions Chapter 1 भोजन कहाँ से आता है?
Bihar Board Class 6 Science भोजन कहाँ से आता है? Text Book Questions and Answers
अभ्यास एवं प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
क्या सभी जीव-जन्तु एक ही प्रकार का भोजन करते हैं?
उत्तर:
नहीं, सभी जीव-जन्तु अलग-अलग पदार्थ को भोजन के रूप में लेते हैं। जैसे मानव चावल, दाल रोटी दूध आदि लेते हैं परन्तु गाय घास एवं – अनाज खाती है।
प्रश्न 2.
चार पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए उनके कौन से भाग भोजन – में उपयोग करते हैं?
उत्तर:
प्रश्न 3.
चार जंतुओं के नाम लिखिए और उनसे प्राप्त उत्पादों को बताइए।
उत्तर:
जन्तु – उत्पाद
गाय – दूध
मछली – मांस
बकरी – मांस/दूध
मुर्गी – अंडा/मांस
प्रश्न 4.
मिलान कीजिए –
उत्तर:
क – घ
ख – क
ग – ख
घ – ग।
प्रश्न 5.
‘दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति उपयुक्त शब्दों से कीजिए।
(गन्ना, सर्वाहारी, ऊर्जा, शाकाहारी)
(क) हमें शक्कर ……………. से प्राप्त होती है।
(ख) बंदर ……………. जन्तु है।
(ग) भोजन से हमें ……………. मिलती है।
(घ) मनुष्य एवं तिलचट्टा …………….जन्तु है।
उत्तर:
(क) गन्ना
(ख) शाकाहारी
(ग) ऊर्जा
(घ) सर्वाहारी।
प्रश्न 6.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(शाकाहारी, पादप, दूध, मांसाहारी)
(क) बाघ एक ……………. है। क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरण केवल पादप उत्पाद खाता है और इसलिए इसे ……………. कहते हैं।
(ग) तोता केवल ……………. उत्पाद खाता है।
(घ) जो ……………….. हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जन्तु उत्पाद है।
उत्तर:
(क) मांसाहारी
(ख) शाकाहारी
(ग) पादप
(घ) दूध ।
प्रश्न 7.
कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थों का मिलान कॉलम 2 से कीजिए-
उत्तर:
(1) (घ)
(2) (ग)
(3) (क)
(4) (ख)
प्रश्न 8.
क्या आपके आस-पास के सभी व्यक्ति को खाने के लिए पर्याप्त भोजन मिलता है ? यदि नहीं तो क्यों ?
उत्तर:
नहीं, सभी व्यक्तियों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता क्योंकि हमारे आस-पास बेरोजगारी है और भोजन की बर्बादी उच्चवर्गों द्वारा की जाती है।
प्रश्न 9.
हम भोजन की बर्बादी किन उपायों से रोक सकते हैं?
उत्तर:
हमें भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए निम्नलिखित कदम उठाने होंगें –
(क) जरूरत के अनुसार भोजन पकाना ।
(ख) भोजन पकाते समय सर्चत रहना ताकि वह जले नहीं ।
(ग) थाली में व्यक्ति के अनुसार परांसना चहिए ।
MCQ CBSE Class 6 Science MCQ CBSE Class 7 Science MCQ CBSE Class 8 Science MCQ CBSE Class 9 Science MCQ CBSE Class 10 Science.
Bihar Board Class 6 Science भोजन कहाँ से आता है? Notes
अध्ययन सामग्री :
जिस प्रकार वायु एवं जल हमारे जीवन के लिए अतिआवश्यक तत्वों में से एक माने जाते हैं, ठीक उसी प्रकार भोजन भी हमारे जीवन के लिए आवश्यक तत्व है। भोजन वह भोज्य पदार्थ है जो हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास को ऊर्जा प्रदान करता है। इतना ही नहीं, मनुष्य को हरेक काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो हमें भोजन से ही प्राप्त होती है।
भोजन से हमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा विटामिन खनिज-लवण आदि पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है जो हमारी मांसपेशियाँ, मांस, हड्डी, दाँत, बाल, नाखुन आदि के विकास में सहायक होता है। इसके साथ-साथ सभी शारीरिक क्रिया-कलापों के सम्पादन में भी सहायक होता है।
भोज्य पदार्थ की उपलब्धता ही आहार श्रृंखला को बनाए रखने में मदद करती है। इसके परिणामस्वरूप ही पर्यावरण में हरे-भरे पेड़-पौधों, जीव-जन्तुओं, पशु-पक्षियों एवं मानव दिखाई पड़ते हैं। भोज्य पदार्थों की प्राप्ति हम दो रूपों में करते हैं।
(क) पादप उत्पाद
(ख) जन्तु उत्पाद।
जहाँ एक ओर अधिक-से-अधिक भोज्य पदार्थ की प्राप्ति हमें पेड़-पौधों से होती है, कुछ पेड़-पौधों की जड़, तो कुछ पौधों के तना, तो कुछ पेड़-पौधों की पत्ती, तो कुछ पेड़-पौधों के फल तो कुछ के फूल को हम अपने भोजन के रूप में लेते हैं। जैसे –
दूसरी तरफ हम अंडा, मांस, दूध शहद आदि पशु-पक्षियों से प्राप्त करते हैं। इस प्रकार भोज्य पदार्थ की प्राप्ति पेड़-पौधों, जीव-जन्तुओं, पशु-पक्षियों आदि से होती है।
पर्यावरण में सभी जीव-जन्तु एक-दूसरे पर अपने आहार के लिए आश्रित हैं।
खाद्य सामग्री – वे सभी पदार्थ जो पेड़-पौधे या जन्तुओं से प्राप्त होते – हैं तथा जिसके खाने से हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। उसे खाद्य सामग्री कहते हैं। जैसे-गेहूँ, चावल, दाल, सरसों, दूध, अंडा तथा मांस आदि।
खाद्य सामग्री के स्रोत – पादप उत्पाद एवं जन्तु उत्पाद!
पादप उत्पाद – दाल, चावल गेहूँ, पालक, गोभी, टमाटर, आलू, प्याज – आदि।
जन्तु उत्पाद – मांस, अंडे, दूध, घी, मछली आदि।
सजीव जगत के जीव-जन्तुओं (मानव सहित) को तीन भागों में बाँटे गए हैं-शाकाहारी, मांसाहारी, सर्वाहारी आदि।
शाकाहारी – वे सभी जन्तु जो केवल पौधे व उसके उत्पाद को भोजन के रूप में लेते हैं। उस शाकाहारी कहते हैं।
जैसे – गाय, भैंस, चूहा, हाथी, बकरी, तोता आदि।
मांसाहारी – वे सभी जन्तु जो दूसरे जन्तुओं को भोजन के रूप में लेते · हैं उन्हें मांसाहारी कहते हैं। जैसे—छिपकली, शेर, बाघ, आदि।
सर्वाहारी – वे सभी जन्तु जो पादप एवं जन्तु दोनों उत्पादों को अपने भोजन के रूप में लेते हैं उसे सर्वाहारी कहते हैं। जैसे – मनुष्य, कौआ, तिलचट्टा, कुत्ता, बिल्ली, आदि।